केके रेल लाइन पर भूस्खलन, चट्टानों के नीचे दबकर रेलकर्मी सहित दो मजदूरों की मौत, Landslides on KK railway line two laborers including a railwayman killed under rocks | bastar – News in Hindi

केके रेल लाइन पर भूस्खलन, चट्टानों के नीचे दबकर रेलकर्मी सहित दो मजदूरों की मौत

घायल मजदूरों का इलाज किया जा रहा है.

बड़े-बड़े चट्टान रेल ट्रैक पर दोबारा गिरने से रेल ट्रैक के सुधार कार्य में लगे मजदूर और कुछ रेलकर्मी उसमे दब गए. इस घटना में एक रेल कर्मी समेत दो ठेका मजदूरों की मौत हो गई.

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) को आंध्र प्रदेश के कोत्तावालसा से जोड़ने वाली केके रेल लाइन (KK Rail Line) पर बीते चार दिनों रेल यातायात पूरी तरह से ठप है. जगदलपुर से तकरीबन 200 किमी दूर अनंतगिरि घाट सेक्शन के पास बोर्राहलु और चिपड़ी पल्ली इलाके में हुए भूस्खलन होने से रेल ट्रैक पर बोल्डर गिर गए हैं. इस वजह से इस लाइन पर रेल यातायात बाधित हो गया है. बताया जा रहा है कि करीब 300 मीटर रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया था.

रेल लाइन की देख रेख में लगे गैंगमैन के द्वारा इसकी सूचना वाल्टेयर रेल मंडल के अधिकारियों को दी गई है. वाल्टेयर रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी जयराम बिरलंगी से न्यूज 18 से हुई बातचीत में कहा है कि मंगलवार को रेल ट्रैक के मरम्मतीकरण के लिए रेल कर्मचारियों के अलावा ठेकाकर्मियों को मौके पर भेजा गया. जब रेल कर्मी और ठेकाकर्मी मिलकर रेल लाइन का सुधार कर रहे थे. उसी दौरान दोबारा भूस्खलन हुआ. बड़े-बड़े चट्टान रेल ट्रैक पर दोबारा गिरने से रेल ट्रैक के सुधार कार्य में लगे मजदूर और कुछ रेलकर्मी उसमे दब गए. इस घटना में एक रेल कर्मी समेत दो ठेका मजदूरों की मौत हो गई.

घायलों का इलाज जारी

वहीं 4 कर्मियों का इलाज विशाखापट्टनम के एक अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद एक बार फिर से रेल ट्रैक मरम्मतीकरण का कार्य युध्दस्तर पर किया जा रहा है. साथ पिछली तरह की घटना को लेकर रेलवे सावधनी से काम कर रहा है. चूंकि चट्टान पर बड़े बोल्डर गिरे हुए हैं इसलिए उन्हें हटाने के लिए बुल्डोजर और पोकलैंड एकट मूवर्स का सहारा लिए जा रहा है. जनसम्पर्क अधिकारी के मुताबिक इस पूरी घटना के जांच आदेश भी दिए गए हैं. इसके अलावा अभी 4 दिनों तक रेल ट्रैक बाधित रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस घटना से रेलवे को करीब दस करोड़ का नुकसान होने की आशंका है.ये भी पढ़ें: 

 कार्डियक अरेस्ट के बाद पूर्व सीएम अजीत जोगी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर 

सोमवार सुबह 7 बजे तक रायपुर में टोटल लॉकडाउन, शराब के ठेके भी बंद, खुलेगी सिर्फ ये दुकानें

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बस्तर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 9, 2020, 3:09 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here