US Foreign Minister Pompeo claimed China is still hiding the data of COVID-19 patients | अमेरिकी विदेशमंत्री पोम्पिओ का बड़ा दावा, चीन अब भी छिपा रिहा है कोरोना मरीजों के आंकड़े

वाशिंगटन: चीन कोरोना वायरस (Coronavirus) संबंधी आंकड़ों को अब भी दुनिया से छिपा रहा है और उसे ढकने की कोशिश कर रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने यह दावा किया है और कहा है कि उनके पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि चीन के वुहान शहर की लैब से ही कोरोना वायरस निकला है.

पोम्पिओ ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने पर्याप्त साक्ष्य देखे हैं जो बताते हैं कि प्रयोगशाला उम्मीद के हिसाब से काम नहीं कर रही थी, वहां सुरक्षा संबंधी जोखिम थे और यह कि वायरस का उद्भव संभवत: वहीं से हुआ है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमें जवाब चाहिए. लोग अब भी मर रहे हैं.’ अमेरिका और बाकी पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था की रफ्तार COVID-19 के कारण थम गई है.

ये भी पढ़ें- USA में रह रहे भारतीय डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर, ग्रीन कार्ड के लिए बिल हुआ पेश

पोम्पिओ ने कहा, ‘हमारी अर्थव्यवस्था सचमुच संघर्ष कर रही है और यह सब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सूचनाओं को दबाने-छिपाने का सीधा परिणाम है. जिसने उन डॉक्टरों को सामने नहीं आने दिया, जो इस वायरस की शुरुआत के बारे में बताना चाहते थे. कैसे एक मरीज से यह दूसरे मरीज में फैला और हमारे पास अब तक उनके जवाब नहीं हैं.’

उन्होंने कहा, ‘अब 120 दिन से ऊपर हो गए हैं, जब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को वायरस के बारे में पता चल गया था लेकिन वह अमेरिकी लोगों और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों से डेटा छिपा रही है.’

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डेटा के मुताबिक शुक्रवार तक 78,000 से ज्यादा अमेरिकियों की इस घातक वायरस से मौत हो चुकी है और अब तक 13 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं. दुनिया भर में इसने 2,67,509 लोगों की जान ली है और 39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं.

(इनपुट- भाषा)

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here