तेज आंधी और बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 – Earthquake tremors felt in parts of delhi according to national center for seismology earthquake of magnitude 3 5 strikes d

  • दोपहर करीब 1.45 बजे महसूस हुए भूकंप के झटके
  • आंधी-तूफान के बाद भूकंप के झटकों से हिली दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में तेज आंधी तूफान के बाद रविवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 बताई जा रही है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

दिल्ली में दोपहर में करीब 1.45 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. आंधी-तूफान के बाद आए भूकंप के झटकों से दिल्ली हिल गई. भूकंप की वजह से लोग में डर का माहौल देखा गया.

अचानक बदल गया मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान है. धूल-भरी तेज हवाओं से चारों और धुंध छा गई है. सड़कों से लेकर आसमान तक धूल ही धूल दिखाई देने लगी.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

एक तरफ जहां धूल भरी आंधी और तूफान से सड़कों पर अंधेरा छा गया तो वहीं दूसरी ओर कुछ जगहों पर बारिश होने से लोगों को पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है. मौसम विभाग ने 10 मई के बाद मौसम बदलने की संभावना जताई थी.

गुजरात में 9 मई को महसूस किए गए झटके

इससे पहले, 9 मई को गुजरात के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई थी. झटके जूनागढ़, पोरबंदर और गीर सोमनाथ में महसूस किए गए. हालांकि किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here