पति से झगड़ा के बाद फेसबुक फ्रेंड से मिलने गई ग्वालियर, लॉकडाउन में फंसी तो.. Gwalior went to meet Facebook friend after a fight with her husband, was caught in lockdown | durg – News in Hindi

पति से झगड़ा के बाद फेसबुक फ्रेंड से मिलने गई ग्वालियर, लॉकडाउन में फंसी तो..

फेसबुक फ्रेड से मिलने गई महिला को पुलिस वापस लेकर आई. (सांकेतिक तस्वीर)

पति से विवाद के बाद महिला अपनी बच्ची को लेकर बिना बताए घर से चली गई थी. लॉकडाउन (Lockdown) के कारण वो ग्वालियर में फंस गई.

दुर्ग. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) जिला पुलिस (Police) ने एक महिला व उसकी 11 साल की बच्ची को ग्वालियर से लेकर आई है. लॉकडाउन (Lockdown) में विशेष अनुमति लेकर दुर्ग पुलिस ग्वालियर गई थी. पति से विवाद के बाद महिला अपनी बच्ची को लेकर बिना बताए घर से चली गई थी. लॉकडाउन (Lockdown) के कारण वो ग्वालियर में फंस गई. महिला के पति की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की और उसे ग्वालियर से लेकर वापस भिलाई आई. मामला जिले के उतई पुलिस थाना क्षेत्र का है. महिला और उसकी बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है.

दुर्ग पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उतई थाना क्षेत्र के मोहन गोस्वामी ने बीते 9 मार्च को अपनी पत्नी और बच्ची के गायब होने की शिकायत उतई थाने में की थी. शिकायतकर्ता ने बताया था कि मामूली बात पर पत्नी का उससे विवाद हुआ था. इसके बाद वो घर छोड़कर चली गई. अपने साथ 11 साल की बच्ची को लेकर भी गई है. कुछ दिन बाद भी वापस नहीं लौटने पर पति ने आशंका जताई थी, उसकी पत्नी और बच्ची को कोई बंधक बना लिया है. इस बीच कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन लागू कर दिया गया था.

मोबाइल लोकेशन ट्रेस
पुलिस के मुताबिक जांच में महिला के मोबाइल फोन का लोकेशन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रेस हुआ. इसके बाद लॉकडाउन में पुलिस की एक टीम विशेष अनुमति लेकर ग्वालियर गई. वहां पर महिला और उसकी बच्ची को रेस्क्यू किया. महिला ने पूछताछ में बताया कि पति से विवाद के बाद वो अपने एक फेसबुक फ्रेंड से मिलने ग्वालियर आ गई थी. कुछ दिन यहीं रूकने के बाद जब वापसी का मन बनाया तो लॉकडाउन लग गया. लॉकडाउन में उसके पैसे भी खत्म हो गए थे. पुलिस महिला और उसकी बच्ची को लेकर दुर्ग आई. पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी.ये भी पढ़ें:

4 ट्रेनों में होगी छत्तीसगढ़ के मजदूरों की वापसी, कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, ये हेल्प लाइन नंबर भी जारी

विशाखापट्टनम, रायगढ़ के बाद अब भिलाई स्टील प्लांट में देर रात हादसा, रेल मिल का एक कर्मचरी घायल  

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दुर्ग से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 10, 2020, 2:02 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here