विटामिन डी: विटामिन डी की कमी के कारण Covid 19 से मौत का खतरा ज्यादा – vitamin d level is related to covid 19 death rate says researchers

हाल ही में हुई रिसर्च के अनुसार, विटामिन डी और कोरोनावायरस से हो रही मौत में संबंध है. जिन लोगों में विटामिन डी की कमी पाई गई है, वह कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा ग्रसित हुए हैं. जानें किन फूड में होता है विटामिन डी…

NBT

विशेषज्ञों ने शरीर में विटामिन डी की कमी और Covid 19 के बढ़ते केसेस में संबंध खोज निकला है। पहले हुई कुछ स्टडीज के अनुसार, विटामिन डी की कमी और सांस से जुड़े इन्फेक्शन्स में संबंध होने की आशंका थी। हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार, विटामिन डी व्हाइट ब्लड सेल्स जिस तरह से काम करते हैं, उसे नियंत्रित करता है। विटामिन डी व्हाइट ब्लड सेल्स को Cytokines नामक सेल्स को बढ़ने से रोकता है जो कोरोनावायरस से ग्रसित रोगियों में अधिक मात्रा में उत्पन्न होते हैं।

इटली और स्पेन दोनों जगहों पर Covid 19 बहुत तेजी से फैला है। हाल ही में हुई एक स्टडी में पाया गया है कि दोनों देशों में विटामिन डी का औसत बहुत कम है। कहा गया है कि इसके पीछे का कारण यह है कि साउदर्न यूरोप में अधिकतर वृद्ध सूरज की किरणों से दूर रहते हैं। सबसे हाई विटामिन डी का स्तर नॉर्दर्न यूरोप में पाया गया है। लिवर आयल एयर विटामिन डी की गोलियां लेने के कारण यहां के लोगों में उच्च विटामिन डी का स्तर देखा गया है।

NBT

ली स्मिथ, एंग्लिया रस्किन यूनिवर्सिटी के अनुसार, विटामिन डी के स्तर और Covid 19 के बीच और विशेष रूप से Covid 19 से हुई यूरोपियन देशों में प्रति व्यक्ति मृत्यु के आंकड़ों का कनेक्शन पाया गया है। रिसर्चर्स के अनुसार, ऐसा पाया गया है कि विटामिन डी सांस से जुड़े इन्फेक्शन्स से बचाता है। इसी के साथ यह भी पता लगा है कि वृद्ध जिनमें विटामिन डी की कमी थी, वही सबसे ज्यादा Covid 19 से प्रभावित हुए है। स्मिथ के अनुसार, पहले हुई एक स्टडी में यह पाया गया है कि अस्पतालों और देखभाल घरों जैसे संस्थानों में 75 प्रतिशत लोगों को विटामिन डी की गंभीर कमी थी।

Web Title vitamin d level is related to covid 19 death rate says researchers(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here