पीएम मोदी कल करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, लॉकडाउन पर होगी चर्चा – Pm modi likely to meet cms via video conferencing on monday discuss post lockdown3 0 scenario

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस संकट को लेकर फिर सोमवार को राज्यों के मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी लॉकडाउन 3.0 के बाद बने हालात पर मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

प्रधानमंत्री मोदी ने 28 अप्रैल को कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में लागू लॉकडाउन के बीच चौथी बार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी. लॉकडाउन 2.0 की अवधि 3 मई को समाप्त होने से पहले से पीएम ने मुख्यमंत्रियों से बात की थी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

बहरहाल, कोरोना से जारी जंग में क्या लॉकडाउन को एक बार फिर बढ़ाया जाएगा, ये चर्चा का विषय है. 17 मई के बाद देश कोरोना से कैसे लड़े, सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इस पर रास्ता तय किया जाएगा.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 1 मई को केंद्रीय मंत्रियों के साथ भी अहम बैठक हुई थी. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कई अफसर मौजूद रहे. इस बैठक में लॉकडाउन के दूसरे चरण की समीक्षा की गई थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here