डॉक्टर्स के मुताबिक अजीत जोगी की हालत नाजुक बनी हुई है. (File Photo)
अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अजीत जोगी (Ajit Jogi) अभी भी हाइपोक्सिया की स्थिति है. उनके मस्तिष्क की गतिविधियां नहीं के बराबर काम कर रही हैं. उन्हें वेंटीलेटर के जरिये सांस दी जा रही है. अगले 48 घंटों में समझ आएगा कि शरीर दवाइयों को क्या रिस्पॉन्स दे रहा है. हालांकि अजीत जोगी का हृदय अभी सामान्य रूप से काम कर रहा है
बता दें कि रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती अजीत जोगी कोमा (Coma) में हैं. डॉक्टर लगातार उनके इलाज में जुटे हैं. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. कार्डियक अरेस्ट के बाद बीते शनिवार को अजीत जोगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है, लेकिन स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है. आईसीयू में ही उनका इलाज जारी है. अजीत जोगी के लिए अगले 48 घंटे काफी अहम माने जा रहे हैं.
अजीत जोगी की मेडिकल रिपोर्ट
अजीत जोगी की स्थिति गंभीरमेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका के हवाले से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि 74 वर्षीय अजीत जोगी, छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है. उनका इलाज डॉ. पंकज ओमर के नेतृत्व में श्री नारायणा हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम द्वारा निरंतर जारी है.
ब्लड प्रेशर नियंत्रण में
डॉ. खेमका के मुताबिक ब्लड प्रेशर भी दवाओं से नियंत्रित है, लेकिन शनिवार को रेस्पिरेटरी अरेस्ट होने के बाद जो कुछ देर तक उनके मस्तिष्क में ऑक्सीजन नहीं गया, उस वजह से उनके दिमाग को संभावित नुकसान पहुंचा है. चिकित्सकीय भाषा में इसे हाईपॉक्सिया कहा जाता है.
इमली का बीज खाने से हुआ कार्डियक अरेस्ट
नारायणा अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, पूर्व सीएम अजीत जोगी शनिवार की सुबह रायपुर के अपने बंगले के गार्डन में घूम रहे थे. इस दरौन उन्होंने गंगा इमली खाई. इमली का एक बीज उनके गले में जाकर फंस गया. इसके कुछ देर बाद उनको कार्डियक अरेस्ट आ गया.
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: अजीत जोगी का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्रेन एक्टिविटी लगभग नहीं, स्थिति नाजुक
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 10, 2020, 10:51 PM IST

