पाकिस्तान रेडियो ने बताया लद्दाख का उल्टा मौसम; जमकर उड़ी खिल्ली

लोग बोले- गणित का शिक्षक आतंकी रियाज नाइकू हो तो यह संभव है


नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर के मौसम का हाल बताने के बाद पाकिस्तान ने भी रविवार से भारत के जम्मू कश्मीर और लद्दाख के मौसम की जानकारी देना शुरु किया है। लेकिन पहले ही दिन उसने ऐसी गड़बड़ी कर दी कि दुनिया भर में उपहास का पात्र बन गया।

पाकिस्तान के सरकारी मीडिया ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के मौसम की विस्तृत जानकारी देने की शुरुआत कर दी। सरकारी रेडियो पाकिस्तान ने रविवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही श्रीनगर, पुलवामा, जम्मू और लद्दाख के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की भी जानकारी दी गई है।

ऐसे उड़ा रेडियो पाकिस्तान का मजाक

रेडियो पाकिस्तान ने अपने पूर्वानुमान में लद्दाख में अधिकतम तापमान -4 डिग्री सेंटीग्रेड होने और न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेंटीग्रेड होने की जानकारी दी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान की इस गलती को सोशल मीडिया में खूब प्रचारित किया गया। ट्विटर पर यह ट्रेंड भी होने लगा।

कई ट्विटर यूजर ने कहा कि पाकिस्तान के गणित के शिक्षक यदि आतंकी रियाज नाइकू जैसे होंगे तो ऐसा ही होगा। किसी ने खुद पाकिस्तान को गणित की ऑनलाइन शिक्षा देने की पेशकश की तो किसी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का मजाक उड़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here