दूध: दूध पीने का ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप, 4 में से तीन इंसान पर होता है असर – milk and dairy products benefit for health or not milk nutrition facts

NBT

दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स हमेशा से शाकाहारी लोगों के लिए कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं, लेकिन इन्हीं प्रोडक्ट्स को लेकर लम्बे समय से एक और बहस चली आ रही है। आज हम इसी के कुछ पहलुओं पर बात करेंगे। डेरी प्रोडक्ट्स को वैसे तो हड्डियों के लिए जरूरी माना जाता है, लेकिन कई लोगों का ऐसा मानना है कि यह हानिकारक होते हैं और इनका सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि, सभी डेरी प्रोडक्ट्स एक जैसे नहीं होते। इसमें इन बातों का बहुत फर्क पड़ता है कि पशु का भोजन और लालन-पालन किस तरह किया गया है। इस पोस्ट में हम जानने कि कोशिश करेंगे की डेरी प्रोडक्ट्स हमारी सेहत के लिए अच्छे होते हैं या नहीं?

डेरी प्रोडक्ट्स को लेकर क्या है अन्य अवधारणा?

डेरी प्रोडक्ट्स को लेकर यह अवधारणा लोगों के बीच अब आम हो रही है कि इनका सेवन करना नेचुरल नहीं है। एक मनुष्य ही ऐसी प्रजाति है जो बड़े होने के बाद भी दूध का सेवन करते हैं और यही नहीं, मनुष्य ही हैं जो अपनी मां के दूध के अलावा दूसरे पशुओं के दूध का भी सेवन करते हैं।

जैविक रूप से गाय का दूध सिर्फ बछड़े की ग्रोथ के लिए होता है। कृषि क्रांति से पहले मनुष्य सिर्फ अपनी मां का दूध पिया करते थे। ग्रोथ के परिप्रेक्ष्य में भी देखा जाए तो एडल्ट होने के बाद मनुष्य को ग्रोथ की आवश्यकता नहीं होती। इसी के साथ कुछ ऐसी भी संस्कृति रही हैं, जो हजारों सालों से दूध और उससे बने उत्पादों का सेवन करती आई हैं, इसलिए अब उनके लिए यह नेचुरल है|

दुनिया के अधिकतर लोग लैक्टोस इन्टॉलरेंट हैं

इसका मतलब यह है कि डेरी में मौजूद मुख्य कार्बोहायड्रेट लैक्टोस होता है। यह मिल्क शुगर है, जो ग्लूकोस और गैलक्टोस से बनता है। जब आप बच्चे होते हैं तो लैक्टोस को तोड़ पाते हैं, लेकिन बड़े होने पर अधिकतर लोगों के शरीर में यह करने की क्षमता नहीं रहती। बता दें, दुनिया की 75 प्रतिशत जनसंख्या लैक्टोस तोड़ नहीं पाती, जिसे लैक्टोस इन्टॉलरेंट कहा जाता है। दुनिया भर में 4 में से 3 लोग लैक्टोस इन्टॉलरेंट होते हैं।

दूध है फायदेमंद भी

एक कप दूध में कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी 2, विटामिन बी 12, पोटैशियम, फॉस्फोरस मौजूद होता है। दूध में विटामिन ए, विटामिन बी1 और बी6, जिंक और मैग्नीशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसमें कैलोरीज, फैट, कार्ब्स और प्रोटीन भी मौजूद होता है। कैल्शियम आपकी हड्डियों में सबसे जरूरी मिनरल होता है और डेरी उत्पाद कैल्शियम का सबसे अच्छा स्त्रोत होते हैं। कई स्वास्थ्य संस्थाओं का यह मानना भी है कि एक दिन में 2-3 डेरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना आपकी हड्डियों के लिए अच्छा होता है।



क्या कहते हैं डॉक्टर?


डॉक्टर संध्या पांडे, चीफ क्लीनिकल न्यूट्रशिनिस्ट, फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम के अनुसार, डेरी उत्पाद सभी जरूरी पोषक तत्वों के लिए अच्छा स्त्रोत होते हैं। दूध से कई तरह के इम्युनिटी बूस्ट करने वाले प्रोटीन और मिनरल मिलते हैं। शाकाहारी लोग, जो मांस नहीं खाते, उनके लिए दूध प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है। हालांकि, दूध का सही होना भी कई बातों पर निर्भर करता है। दूध कन्टेनमेंट फ्री होना चाहिए। इसी के साथ गाय और भैंस का दूध ही है, जो आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है। मैं इस बात से सहमत नहीं हूं की दूध सेहत के लिए अच्छा नहीं होता।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here