कोरोना को मात देता छत्तीसगढ़, 48 घंटे में ठीक हुए 15 मरीज, 4 को आज ही मिली छुट्टी Chhattisgarh beats Corona, 15 patients recover in 48 hours, 4 got leave today | raipur – News in Hindi

कोरोना को मात देता छत्तीसगढ़, 48 घंटे में ठीक हुए 15 मरीज, 4 को आज ही मिली छुट्टी

रायपुर में सोमवार को चार मरीजों को छुट्टी दे दी गई. सांकेतिक तस्वीर

कोविड-19 (Covid-19) को लेकर रविवार और सोमवार का दिन छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लिहाज से काफी बेहतर रहा.

रायपुर. कोविड-19 (Covid-19) को लेकर रविवार और सोमवार का दिन छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के लिहाज से काफी बेहतर रहा. जहां एक ओर देश और दुनिया में कोरोना (Corona) पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ कोरोना को मात देने के मामले में एक बाद एक आगे बढ़ रहा है. बात अगर आकड़ों की करें तो बीते चौबीस घंटे में 10 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और इन्हें डिस्चार्च किया गया है. रविवार की दोपहर एक साथ 6 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा. सोमवार को एक साथ 4 मरीजों को डिस्चार्च किया गया है. इससे पहले शनिवार को एक साथ 5 मरीजों को छुट्वी दी गई थी.

रायपुर एम्स से आज डिस्चार्ज किए गए सभी मरीजों की लगातार दो रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई, जिन 04 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया उनमें सुरजपुर के 02 और कवर्धा जिले के 02 मरीज शामिल हैं. चौबीस घंटे में 10 के डिस्चार्ज होने के बाद अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या महज 06 रह गई है जबकि कुल 59 मरीजों में से अब तक 53 डिस्चार्ज हो गए हैं.

तीसरी बार 90 फीसदी
देश और दुनिया जहां कोरोना के हल ढूढ़ंने में लगी हुई है. वहीं छत्तीसगढ़ संभवत: देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसने कोरोना को मात देने में तीसरी बार 90 फीसदी स्कोर किया हो, पहली बार जब कुल मरीजों की संख्या 10 थी तक 09 पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो गए थे, लेकिन फिर कोरबा जिले से एकाएक मरीजों के आने से पीड़ितों की संख्या 32 पहुंच गई थी, ‌उस वक्त भी छत्तीसगढ़ में 29 मरीज डिस्चार्ज हो गए थे, फिर प्रवासी श्रमिकों के एकाएक पॉजिटिव आने से प्रदेश में पीड़ितों की कुल संख्या 59 हो गई, लेकिन एक बार फिर रायपुर एम्स ने अपना लोहा मनवाया और 59 में 53 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जो 90 फीसदी के करीब होता है.14 दिनों तक रहना होगा क्वारेंटीन

रायपुर एम्स के निदेशक डॉ नितिन नागलकर ने डिस्चार्ज होने वाले सभी मरीजों को एतिहातन अगले 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोरोना के वापसी की कोई संभावना ना रह जाए, साथ ही एम्स के निदेशक ने सभी को एडवाइज डाइट लेने की भी अपील की है जिससे बॉडी का इन्म्यून सिस्टम बढ़ा रहे.

एक्टिव मरीजों को ऐसे समझें
छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल पीड़ित 59 में से 53 डिस्चार्ज हो चुके हैं शेष 06 में  सुरजपुर और दुर्ग जिले के 02-02 मरीज,रायपुर और कवर्धा जिले के 01-01 एक्टिव मरीज बचे हुए हैं, रायपुर एम्स ने अपने ट्वीट में शेष 06 की स्थिति स्थिर होने की बात कही है.

ये भी पढ़ें:
Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 15 मई तक हो सकती है बे-मौसम बारिश, आकाशीय बिजली से रहें सतर्क

छत्तीसगढ़: लॉकडाउन में दुकानें खोलने को लेकर हुए बड़े बदलाव, मुश्किल से बचने पढ़ें ये खबर

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 11, 2020, 1:44 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here