फिलहाल घायल मजदूर का इलाज किया जा रहा है. (फाइल फोटो)
बताया जा रहा है कि गांव में बिल्डिंग निर्माण कार्य चल रहा था. युवक मिक्सर मशीन में रेती,गिट्टी मिक्स कर रहा था. इसी बीच उसका ध्यान किसी दूसरी तरफ गया और उसका हाथ अचानक मशीन के भीतर चला गया.
दरअसल, घटना पंडरिया थाने के ग्राम अमलडीहा गांव का बताया जा रहा है. घायल युवक का नाम पुहुपराम बताया जा रहा है. मजदूर मिक्सर मशीन में गिट्टी और सिमेंट मिक्स कर रहा था. इसी बीच उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया. देखते ही देखते पूरा हाथ मशीन में फंस गया. जब तक मशीन बंद की जाती युवक का एक हाथ कट गया. फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है.
निर्माण कार्य के दौरान हादसा
बताया जा रहा है कि गांव में बिल्डिंग निर्माण कार्य चल रहा था. युवक मिक्सर मशीन में रेती,गिट्टी मिक्स कर रहा था. इसी बीच उसका ध्यान किसी दूसरी तरफ गया और उसका हाथ अचानक मशीन के भीतर चला गया. युवक जब तक कुछ समझ पाता,उसका हाथ काटकर अलग हो गया. आनन-फानन में उसे 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, युवकी की हालत गंभीर थी. युवक का पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राजधानी रायपुर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल, युवक का इलाज रायपुर में किया जा रहा है. युवक की स्थिति फिलहाल गंभीर ही बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि युवक की लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ है.ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, CRPF का जवान शहीद
पॉलिटिक्स के धुरंधर अजीत जोगी, ऐसा है ‘सपनों के सौदागर’ का राजनीतिक करियर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कवर्धा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 11, 2020, 9:35 PM IST


