IRCTC ने किया परेशान, पर 3 घंटे में 30 हजार से ज्यादा टिकटों की बुकिंग – Corona virus indian railways special train irctc website more than 30 thousands booked ticket

  • 48 दिन के बाद कल मंगलवार से शुरू हो रही ट्रेन सेवा
  • करीब 2 घंटे में बुक हो गए 12 हजार से ज्यादा टिकट

कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से देश में ट्रेन के पहिए करीब 7 हफ्ते से रुके हुए थे और अब जब 48 दिन के बाद मंगलवार से फिर से ट्रेन सेवा शुरू हो रही है, तो लोगों ने जबर्दस्त उत्साह दिखाया और ट्रेन में सफर करने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट करवाने को लेकर काफी जद्दोजहद भी की.

सोमवार रात 9.15 बजे तक आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर करीब 30 हजार टिकट जारी किए जा चुके थे. जबकि 54 हजार से ज्यादा टिकट जारी किए जाने हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रात साढ़े 7 बजे तक 18 हजार से ज्यादा टिकट बुक करवाए जा चुके थे. इस तरह से साढ़े 7 बजे से सवा 9 बजे के बीच करीब 12 हजार टिकटों की बुकिंग हुई.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

12 मई से ट्रेन सेवा शुरू होगी

लॉकडाउन 3 में धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से छूट दी जा रही है. इसी के तहत भारतीय रेलवे ने मंगलवार (12 मई) से फिर से ट्रेन सेवा शुरू करने का ऐलान किया था. हालांकि इससे पहले भारत सरकार ने नियमों में बदलाव कर श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुरू की, जिससे प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य पहुंचाया जा सके.

आज सोमवार शाम 4 बजे से आईआरसीटीसी पर ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू होनी थी, लेकिन 4 बजने के बाद ही इसमें दिक्कतें आने लगीं. तकनीकी खामियों की वजह से शाम 6 बजे फिर से बुकिंग शुरू की गई. लेकिन पहले की तरह ही लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

हालांकि कहीं कुछ जगह आईआरसीटीसी की वेबसाइट काम कर रही है, जबकि अन्य जगहों पर कनेक्शन काफी स्लो है. कुछ मार्ग जैसे रांची से दिल्ली की टिकट बुकिंग करने पर एरर मैसेज दिख रहा है.

टिकट बुकिंग में आई दिक्कतें

इससे पहले आज शाम 4 बजे जब टिकट बुकिंग को लेकर दिक्कतें आईं तो रेलवे की ओर से कहा गया कि शाम 6 बजे से फिर बुकिंग शुरू होगी, तब किसी तरह की दिक्कतें नहीं आएंगी.

इसे भी पढ़ें— नई दिल्ली से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, सिर्फ इस गेट से मिलेगी स्टेशन में एंट्री

टिकट कराने को लेकर यात्रियों को हो रही असुविधा पर खेद जताते हुए रेलवे ने कहा था कि स्पेशल ट्रेनों से संबंधित डेटा आईआरसीटीसी की वेबसाइट में फीड किया जा रहा है. जिस वजह से टिकट बुकिंग सुविधा थोड़ी देर में उपलब्ध होगी. लेकिन 6 बजे जब फिर से बुकिंग शुरू हुई लेकिन कई जगह वेबसाइट और ऐप ओपन होने में दिक्कतें आईं.

इसे भी पढ़ें— IRCTC ने किया परेशान, पर 3 घंटे में 30 हजार से ज्यादा टिकटों की बुकिंग

भारतीय रेलवे 15 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन कल 12 मई से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और कई से शहरों से शुरू कर रहा है. हालांकि सारी ट्रेनें कल से ही नहीं चलने लगेंगी. नई दिल्ली से आवाजाही करने वाली ट्रेनें हावड़ा, पटना (राजेंद्रनगर रेलवे स्टेशन), डिब्रूगढ़, जम्मू तवी, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम, चेन्नई सेंट्रल, बिलासपुर, रांची, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, अगरतला, भुवनेश्वर, मडगांव और सिकंदराबाद स्टेशन पहुंचेंगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here