UAE Welcome video of Indian nurses who landed in Dubai to help fight against COVID-19

नई दिल्ली: कोरोना संकट (Coronavirus) में एक ओर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसे भारतीयों की घर वापसी कराई जा रही है. वहीं यूएई की कोरोना वायरस (Coronavirus) से जंग में मदद करने दभारतीय नर्सों की एक टीम दुबई पहुंच गई है. संकट की घड़ी में यूएई की मदद करने पहुंची नर्सों का दुबई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. नर्सों के स्वागत वीडियो को पीआईबी इन महाराष्ट्र ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो में दुबई के एयरपोर्ट पर भारतीय नर्सों को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया जा रहा है. इसके साथ ही एयरपोर्ट पर नर्सों की चेकिंग और स्क्रीनिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं. पीआईबी इन महाराष्ट्र ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा- ‘कई लोग वापसी कर रहे, ये लोग गए हैं. 88 भारतीय नर्सें यूएई की कोविड-19 के खिलाफ मदद करने दुबई पहुंच गई हैं. जरूरत में एक दोस्त की मदद करना भारत और यूएई के रिश्ते का उद्देश्य है.’

इसके पहले इंडिया इन UAE के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भारतीय नर्सों के यूएई में सुरक्षित लैंड करने की जानकारी दी गई थी. फ्लाइट के अंदर की एक तस्वीर को शेयर करते हुए एक ट्वीट में लिखा गया- ‘स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से भारत, UAE और मानवता को सलाम. हम आप पर निर्भर हैं. आपको हमारा भी सलाम.’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई पहुंची यह भारतीय नर्सें कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र से हैं. दुबई में इन सभी नर्सों को 14 दिनों तक क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा. इसके बाद जरूरत के हिसाब से यूएई के अलग-अलग अस्पतालों में भेजा जाएगा. 

ये भी पढ़ें: अमेरिका का दावा: COVID-19 वैक्सीन पर हो रही रिसर्च चुराना चाहता है चीन, चेतावनी की तैयारी

आपको बता दें कि खाड़ी देशों में कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अबतक 18 हजार से भी ज्यादा कोरोना के मामले खाड़ी देशों से सामने आ चुके हैं. जबकि दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख से भी ज्यादा है.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here