लॉकडाउन में गरीबों की मदद को आगे आईं अर्चना, यूजर्स ने शो ऑफ बताकर किया ट्रोल – Archana puran singh shares picture donating grocery trolled on instagram tmov

बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरण सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. द कपिल शर्मा शो में परमानेंट गेस्ट की भूमिका निभाने वाली अर्चना शो के बिहाइंड द सीन्स शेयर किया करती थीं. हालांकि अब लॉकडाउन चल रहा है और फैन्स शो के नए एपिसोड नहीं देख पा रहे हैं. ऐसे में अर्चना अपने घर की गतिविधियों को ही सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. वह अपनी हाउसहेल्प के और अपने घर के सदस्यों के वीडियो बना कर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं.

हालांकि हाल ही में जब उन्होंने गरीबों की मदद करते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की तो वह विवादों में आ गईं. सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी इस हरकत को पब्लिसिटी स्टंट बताया और उन्हें कमेंट बॉक्स में खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया. दरअसल अर्चना एक गरीब महिला को राशन बांटते हुए तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा, “ये अहसास ही काफी है कि आप किसी के बुरे वक्त में उसकी मदद कर सकें. और इससे बुरा और क्या वक्त आएगा?”

View this post on Instagram

Ye ehsaas hi kaafi hai ki aap kisi ke bure waqt mein madad kar sake. Aur iss se bura aur KYA waqt aayega? Today is day 49 of our lockdown. PLEASE HELP THOSE IN NEED. LOOK AROUND YOUR NEIGHBORHOOD. YOU WILL SEE MANY WHO NEED YOUR HELP. I want to thank Mohan of Yash General Stores (the local ration shop owner) who assists me in identifying those who come to his shop, unable to pay even for their basic requirements. And my driver Dinesh who locates those in our Madh village who are struggling to survive. This is an appeal for each one of us to help our brothers and sisters in desperate need. Apne aas paas aur mohalle waalon ki madad karein. Agar har Hindustani apne padosi ki madad karega toh koi bhi bhooka nahin rahega. Bahut dhanyawaad 🙏🏼

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on

View this post on Instagram

Sethi and his Sethaani 😁 When holiday pictures had no masks ! #throwback @iamparmeetsethi #switzerland🇨🇭 I wonder if post lockdown 2020 there will be any point left anymore of taking holiday pictures !🤔😭

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on

अर्चना ने लिखा, “आज हमारे लॉकडाउन का 49वां दिन है. प्लीज जरूरतमंदों की मदद करिए. अपने आसपास के माहौल पर गौर करिए. आपको ऐसे तमाम लोग मिलेंगे जिन्हें आपकी जरूरत है. मैं यश जनरल स्टोर के मोहन की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे उन लोगों को पहचानने में मदद की.” अर्चना का इस तस्वीर को साझा करना उन्हें भारी पड़ गया क्योंकि इसके बाद कमेंट बॉक्स में लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

सोशल मीड‍िया पर मीम्स देखकर परेशान नहीं खुश होते हैं रामायण के सीता-लक्ष्मण

कहां है मालगुडी डेज का स्वामी? अग्निपथ में निभाया अमिताभ के बचपन का रोल

यूजर्स ने लगाई क्लास

एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, “शो ऑफ करने चले आते हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस तरह से लोगों की तस्वीरें नहीं शेयर करनी चाहिए क्योंकि जिन लोगों की तस्वीरें शेयर की जाती हैं उन्हें कितना बुरा लगता होगा. एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुझे नहीं लगता कि ऐसी तस्वीरें क्लिक की जानी चाहिए.” हालांकि इस तरह के कमेंट्स के जवाब में अर्चना ने लिखा है कि तस्वीर उन्हें ग्रोसरी वाले ने भेजी थी और इस तस्वीर में महिला का चेहरा नहीं दिख रहा है अतः उसकी पहचान छिपी रहेगी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here