दिल्ली पुलिस में बढ़ रहा है कोरोना का असर, अबतक सामने आए कुल 143 केस – Delhi police coronavirus active cases lockdown ips officer

  • दिल्ली पुलिस में कोरोना केस में बढ़ोतरी
  • अबतक 143 केस सामने आए हैं

कोरोना वायरस का कहर लगातार देश में बढ़ता जा रहा है. राजधानी दिल्ली में भी रोज नए मामले सामने आ रहे हैं. चिंता की बात ये है कि अब दिल्ली पुलिस में भी कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ती जा रही है. बुधवार सुबह तक दिल्ली पुलिस में कोरोना वायरस के कुल 143 केस सामने आ चुके हैं.

इन कुल केस में से 115 मामले अभी भी एक्टिव हैं, जिसमें मंगलवार को कोरोना की चपेट में आए एक आईपीएस अफसर भी शामिल हैं.

गौरतलब है कि कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच पुलिसकर्मी लगातार सड़कों पर, अस्पताल में समेत कई जगह तैनात हैं, ऐसे में उनपर कोरोना वायरस का खतरा लगातार बना हुआ है.

अगर पूरी दिल्ली की बात करें तो अबतक राजधानी में 7998 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 106 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में बीते चौबीस घंटों में 300 से अधिक मामले सामने आए थे.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में सुरक्षाकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं. महाराष्ट्र में तो पुलिस डिपार्टमेंट में कोरोना केस की संख्या 1000 का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिसमें कई बड़े अफसर भी शामिल हैं. जबकि कुछ पुलिसकर्मी अपनी जान भी गंवा चुके हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

अन्य सुरक्षाबलों में देखें तो बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ समेत अन्य कुछ सुरक्षाबलों की टुकड़ी में कोरोना संकट सामने आ चुका है, जिसके बाद हर जगह सतर्कता बरती जा रही है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

वहीं, देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 74 हजार के पार चली गई है और कुल मौत का आंकड़ा भी ढाई हजार छूने को है. देश में पिछले चौबीस घंटे में 3500 से अधिक मामले सामने आए थे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here