मुरैना में लॉकडाउन में आचार्य आनंद क्लब की सराहनीय जन-सेवा


मुरैना में लॉकडाउन में आचार्य आनंद क्लब की सराहनीय जन-सेवा


 


भोपाल : रविवार, अप्रैल 19, 2020, 19:43 IST

मुरैना में आचार्य आनंद क्लब ने देश में कोरोना की दस्तक होते ही टीम बनाकर इसके फैलाव की रोकथाम के लिये प्रयास शुरू कर दिये थे। अम्बाह नगर में सर्वप्रथम मास्क निर्माण और वितरण का कार्य इस क्लब द्वारा ही शुरू किया गया। सबसे पहले जरूरतमंदों को सूखी खाद्य सामग्री का वितरण भी क्लब द्वारा ही प्रारंभ किया गया।

आचार्य आनंद क्लब के अध्यक्ष डॉ. सुधीर आचार्य ने लॉकडाउन के दौरान स्वयं ही सिलाई मशीन पर घर में ही मास्क बनाना आरंभ किया और क्षेत्रवासियों के लिये मास्क की कमी नहीं आने दी। इन्होंने स्कूली बच्चों को भी मास्क बनाने की विधि बताई। इसका लाभ यह हुआ कि अनेक जगह मास्क का निर्माण आरंभ हो गया, जिससे लोगों को सुलभ तरीके से मास्क मिलने लगे। 

आचार्य आनंद क्लब ने शिक्षा किट्स भी तैयार की है। इसमें बच्चों के लिये ड्राइंग-बॉक्स रबड़, पैंसिल, कटर और पहाड़े सहित कुछ शिक्षाप्रद कहानी की पुस्तकें बच्चों को दी जा रही है। इससे बच्चे लॉकडाउन अवधि में पुस्तकों से घर पर रहकर भी ज्ञान अर्जित कर कर रहे है।   


मुकेश मोदी/डीडी शाक्यवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here