- 17 मई से 3 जून तक चलेगा दूसरे चरण का अभियान
- अभियान में घरेलू यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं
- 31 देशों से 149 उड़ानों से आएंगे करीब 30 हजार लोग
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते विदेश में फंसे हजारों भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए ‘वंदे भारत मिशन’ और ‘समुद्र सेतु’ ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अब केंद्र सरकार ने ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत भारतीयों को लाने के दूसरे चरण का ऐलान कर दिया है. दूसरा चरण 17 मई से 3 जून यानी 18 दिन तक यह अभियान तक चलेगा.
एअर इंडिया ‘वंदे भारत मिशन’ के दूसरे चरण के तहत विशेष विमान के लिए बुकिंग गुरुवार शाम 5 बजे से शुरू भी हो गई है. इस चरण के जरिए अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर समेत 31 देशों में फंसे लोगों को स्वदेश लाया जाएगा.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
भारतीयों को स्वदेश लाने के अभियान के दूसरे चरण के तहत, 31 देशों के 149 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 30,000 फंसे भारतीयों को वापस घर लाया जाएगा. इनमें से अधिकांश उड़ानें एअर इंडिया और कुछ एअर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित की जाएंगी.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
एअर इंडिया एक्सप्रेस शुरू करेगा अभियान
यह अभियान 17 मई से शुरू होगा, जब एअर इंडिया एक्सप्रेस ऑपरेटिंग उड़ानों को शुरू करेगी, उसके बाद एअर इंडिया, जो 19 मई को अपना अभियान शुरू करेगी जो 3 जून तक चलेगा.
वंदे भारत मिशन के पहले चरण में, 15 देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया गया था. हालांकि इस बार यह संख्या दोगुनी होगी और इसमें अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, यूएई, सऊदी अरब, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, यूक्रेन, रूस, जॉर्जिया, कजाकिस्तान, क्रिस्जिस्टर, ताजिकिस्तान, आर्मेनिया, फ्रांस, इटली, जर्मनी, फिलीपींस, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, जापान, थाईलैंड, नेपाल, बेलारूस, नाइजीरिया और बांग्लादेश जैसे देश शामिल हैं.
पिछले अभियान के तहत महज 10 राज्यों में फ्लाइट्स ने उड़ान भरी थीं, जबकि इस बार संख्या अधिक है और इसमें दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ शामिल हैं.
पहले चरण में 12 देशों से आए लोग
नरेंद्र मोदी सरकार ने 7 मई को ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत प्रवासी भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए मिशन की शुरुआत की थी. 7 मई से 14 मई तक के पहले चरण में 64 उड़ानों के जरिेए करीब 14,800 भारतीयों को 12 देशों से स्वदेश लाया गया.
इसे भी पढ़ें— निर्मला बोलीं- शहरी बेघरों को केंद्र के पैसे से मिल रहा है तीन वक्त का खाना
‘वंदे भारत मिशन’ के तहत एअर इंडिया विशेष विमान के जरिए भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है. इसके लिए कई सभी घरेलू उड़ानों का भी संचालन होगा और इसका इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग यात्रियों के लिए किया जाएगा जो एअर इंडिया के विशेष विमान के जरिए यात्रियों को लाया या ले जाया जा रहा है. ये घरेलू उड़ानें किसी भी स्थानीय यात्रियों के लिए नहीं है.
14 दिनों के लिए क्वारनटीन
साथ ही यह भी कहा गया कि कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के कारणमें उड़ान के कार्यक्रम में बदलाव भी किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें— एयर इंडिया ने जारी किया वंदे भारत मिशन का शेड्यूल, 17 मई तक चलेगा अभियान
विदेश से भारत लौटने वालों की पहले एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जा रही है, फिर 14 दिनों के लिए क्वारनटीन किया जा रहा है. ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत पहले चरण में हजारों की संख्या में प्रवासी भारतीयों को स्वदेश लाया गया है.
अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और फ्रैंकफर्ट, पेरिस और सिंगापुर के चुनिंदा गंतव्यों के लिए भारत से यात्रा के लिए बुकिंग 14 मई को http: // HYPERLINK” http://airindia.in “पर airindia.in पर शाम 5 बजे से शुरू हो गई.
इसे भी पढ़ें— प्रवासी मजदूरों को मनरेगा में मिलेगा काम, 50 फीसदी तक बढ़े रजिस्ट्रेशन

