पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
(सांकेतिक चित्र)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण (Covid-19) के संदिग्धों के लिए बने एक क्वारंटाइन सेंटर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां से एक संदिग्ध भाग गया.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ओडिशा से वापस अपने गांव आने के बाद प्रशासन ने आरोपी को क्वारंटाइन सेंटर में रखा था. पिछले छः दिनों से वह क्वारंटाइन सेंटर में था, जहां से बीते बुधवार की रात वह भाग गया और इस घटना को अंजाम दिया.
धारदार हथियार से हमला
घटना जशपुर के बगीचा थाने की है जहां पत्नी का फोन बिजी होना एक पति को इतना नागवार गुजर कि वह क्वारंटाईन सेंटर की छत कूदकर अपने घर पहुंच गया और धारदार हथियार से अपनी पत्नी का हाथ काटकर अलग कर दिया. आरोपी ललित कोरवा ओडिशा में रहता था, जो लॉकडाऊन के दौरान वापस अपने गांव कुरहाटेपना आया था. यहां रंगपुर में प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में उसे रखा गया था. वह रोज अपनी पत्नी को फोन लगाता था और बात करता था. अक्सर उसकी पत्नी का फोन बिजी रहता था, जिसके कारण उसे अपनी पत्नी पर शक होने लगा.जांच जारी, आरोपी गिरफ्तार
बगीचा थाना प्रभारी एचआर भगत ने बताया कि आरोपी की घायल पत्नी को इलाज के लिए बग़ीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है. आरोपी पति ललित कोरवा को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की का रही है.
ये भी पढ़ें:
कोरोना का संकट: इस राज्य के ‘अमीर’ भी अब खा सकेंगे सरकार का नमक
छत्तीसगढ़: लॉकडाउन में दुकानें खोलने को लेकर हुए बड़े बदलाव, मुश्किल से बचने पढ़ें ये खबर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए जशपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 14, 2020, 2:30 PM IST

