महाराष्ट्र: कोरोना से मौत का आंकड़ा 1000 पार, मुंबई में दो और पुलिसकर्मियों की गई जान – Corona virus covid 19 maharashtra death toll updates mumbai police

  • महाराष्ट्र में 27 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज
  • एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार अपने पांव पसार रहा है. वहीं कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतों में भी इजाफा देखा जा रहा है. महाराष्ट्र में अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है. वहीं पुलिसकर्मियों की भी कोरोना वायरस के कारण जान जा रही है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. वहीं अब महाराष्ट्र के मुंबई पुलिस विभाग में एक ही दिन में दो पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई. इनमें सेवरी पुलिस स्टेशन से एक एएसआई और शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के एक पुलिसकर्मी की कोरोनो वायरस के कारण जान चली गई.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

इसके साथ ही महाराष्ट्र पुलिस विभाग में कोरोना वायरस के कारण होने वाली कुल मौतें 9 तक पहुंच गई हैं. अब तक महाराष्ट्र के मुंबई में 6 और पुणे, सोलापुर और नासिक से एक-एक पुलिसकर्मी की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है. वहीं मुंबई पुलिस विभाग में 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना वायरस के कारण प्रभावित हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं.

महाराष्ट्र में कितने मामले?

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 1602 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं. वहीं 44 नई मौतें कोरोना वायरस के कारण हुई हैं. इसके साथ ही महाराष्ट्र में अब तक 27524 कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं. वहीं मौत का आंकड़ा भी एक हजार के पार हो गया है. महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1019 हो चुकी है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

महाराष्ट्र के मुंबई में पिछले 24 घंटों में 991 नए कोरोना केस सामने आए हैं. वहीं 25 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई. मुंबई में अब तक 16738 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. इसके अलावा 621 लोगों की मुंबई में अब तक कोरोना वायरस के कारण जान जा चुकी है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here