ग्वालियर-चम्बल संभाग में 81 में से 30 केस हुए रिकवर

कोविड-19


ग्वालियर-चम्बल संभाग में 81 में से 30 केस हुए रिकवर – मंत्री श्री राजपूत


 


भोपाल : गुरूवार, मई 14, 2020, 21:24 IST

खाद्य मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि ग्वालियर एवं चम्बल संभाग में कुल 81 कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों में से 30 प्रकरण रिकवर हुए हैं। ग्रीन जोन दतिया में कोई पॉजिटिव प्रकरण नहीं पाया गया, जबकि ग्रीन जोन भिण्ड में 10, अशोकनगर और गुना में एक-एक कोरोना पॉजिटिव प्रकरण दर्ज है।

ऑरेंज जोन शिवपुरी और श्योपुर में से शिवपुरी में 3 में से 2 प्रकरण रिकवर हुए एवं एक मरीज अभी इलाजरत है। इन 3 के अलावा एक प्रकरण उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है। संभाग के ग्वालियर जिले में सर्वाधिक 36 प्रकरणों में से 7 प्रकरण रिकवर हुए, शेष 29 अभी इलाजरत हैं। चम्बल संभाग के मुरैना में 25 में से 17 केस रिकवर हुए, शेष 8 कोरोना जोन में इलाजरत हैं।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि संभागों में आज नये प्रकरण सिर्फ ग्वालियर जिले में दर्ज किये गये हैं। नये प्रकरणों के संबंध में शेष जिलों में स्थिति पूर्ववत है। इलाजरत मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की संभावना है।


मुकेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here