छत्तीसगढ़ आ रहे मजदूरों को सीएम भूपेश बघेल ने नसीहत दी है. (File Photo)
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में लौटने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप से 14 दिन के लिए क्वारंटाइन रह कर नियमों का पालन करना जरूरी है. ऐसा करने से वे और उनका परिवार और गांव वासी कोरोना के संक्रमण से बचेंगे.
सीएम बघेल ने कहा कि सभी लौटने वालों का अपने राज्य में स्वागत है. वे सब छत्तीसगढ़ी परिवार का हिस्सा हैं. मुख्यमंत्री ने कठिनाई के समय संयम और अनुशासन का पालन करने पर उनका आभार माना है. सीएम बघेल ने कहा कि अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, अब आप अपने राज्य में हैं, अपने घर, अपने परिवार के पास लौट आए हैं. उन्होंने कहा कि अभी तक आप कोरोनो वायरस के संक्रमण से सुरक्षित हैं और आगे भी इससे सुरक्षित रहे इसके लिए कुछ अनिवार्य नियमों का पालन करना होगा, यह बहुत जरूरी है.
सीएम बघेल की नसीहत
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में लौटने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप से 14 दिन के लिए क्वारंटाइन रह कर नियमों का पालन करना जरूरी है. ऐसा करने से वे और उनका परिवार और गांव वासी कोरोना के संक्रमण से बचेंगे. दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों के लिए उनके गांव में ही क्वारंटाइन में रहने की व्यवस्था की है. इसके लिए स्कूल, पंचायत भवन, मंगल भवन, सामुदायिक भवन, सहकारी समिति के भवन और सामाजिक भवनों को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है, जहां उन्हें 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहना होगा.सीएम ने कहा कि देख-रेख के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो बाहर से आए हमारे श्रमिकों एवं अन्य लोगों का ठीक से ख्याल रखेंगे, ताकि उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं हो. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मानते हैं कि अन्य राज्यों से आ रहे श्रमिक और अन्य व्यक्ति हमारे लिए एक बड़ी चुनौती हैं, इसलिए राज्य की सीमाओं से प्रवेश करने वालों के साथ कहीं कोरोना संक्रमण फिर से राज्य में न फैले इसलिए विशेष ध्यान रखना जरूरी है. मुख्यमंत्री का कहना है कि मुझे पूरी विश्वास है कि आप हम पूरी सतर्कता और तैयारी के साथ काम करेंगे तो इस चुनौती का भी सफलतापूर्वक सामना कर लेंगे.
ये भी पढ़ें:
CGBSE Exam 2020: छत्तीसगढ़ में नहीं होंगे 10वीं और 12वीं के बचे पेपर, ऐसे दिए जाएंगे नंबर
कवर्धा: 10 दिनों में नहीं आया COVID-19 का नया मामला, सभी 6 मरीज एम्स से डिस्चार्ज
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 15, 2020, 5:55 AM IST


