पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने कहा है. (Demo Pic)
तकरीबन 55 घंटों के लिए लॉकडाउन राजधानी में प्रभावी होगा. नियम के मुताबिक सिर्फ मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप और सब्जी की दुकानें ही खुली रहेगी.
कोरोना संक्रमण की वजह से किए गए लॉकडाउन के दौरान शहर में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए ही राज्य सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है. टोटल लॉकडाउन का ये दूसरा हफ्ता है. पिछले हफ्ते लॉकडाउन का असर राजधानी रायपुर में देखने को मिला था. अधिकांश दुकानें बंद थी और सड़कों पर आवाजाही न के बराबद थी. जबकि आम दिनों में सड़कों पर हलचल दिख जाती है. वहीं अब शहर में काफी दुकानें खुलने भी लगी है. सोमवार से शुक्रवार तक अधिकांश दुकानें खुल रही है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर नजर आते हैं.
खुलेंगी सिर्फ ये दुकानें
गुरुवार से ही प्रशासन ने दुकानों के खुलने की समय सीमा भी 3 बजे से बढ़ाकर 5 बजे तक कर दी है. यही वजह है कि अपने घरेलू जरूरतों के लिए राशन से लेकर दूसरे सामान खरीदने लोगों को निकलना ही पड़ता है. लेकिन 2 दिनों के इस टोटल लॉकडाउन के दौरान केवल जरूरी सेवा में शामिल मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप को ही छूट दी गई है. इसके अलावा सब्जी के ठेले भी खुले रहेंगे.पुलिस की हिदायत
रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख का कहना है कि पिछले बार की तरह ही इस बार भी 2 दिनों का टोटल लॉकडाउन रायपुर में रहेगा. ये राज्य सरकार का निर्देश है जिसका पालन कराया जा रहा है. पिछली बार की तरह ही सख्ती भी बरती जाएगी. लोगों के बेवजह बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी. जो लोग नियम तोड़ेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.
ये भी पढ़ें:
कोरोना काल में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे NCC कैडेट्स, ट्रैफिक कंट्रोल के साथ दे रहे ये समझाइश
सोमवार सुबह 7 बजे तक रायपुर में टोटल लॉकडाउन, शराब के ठेके भी बंद, खुलेगी सिर्फ ये दुकानें
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 16, 2020, 7:07 AM IST


