‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा को साड़ी पहनना काफी पसंद है। वह तो अमेरिका में भी रहते हुए इस ट्रडिशनल वेअर में नजर आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ तब हुआ था, जब वह पति निक जोनस के साथ अपने जेठ जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में शामिल हुई थीं।
Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

प्रियंका चोपड़ा उन अदाकाराओं में से एक हैं, जिन्हें वेस्टर्न के साथ ही इंडियन ट्रडिशनल कपड़े भी बेहद पसंद आते हैं। वह तो कई बार विदेश में होने वाले कार्यक्रमों में भी रेड कार्पेट लुक के लिए साड़ी का चुनाव करती दिखाई दे चुकी हैं। साड़ी के लिए प्रियंका का प्यार तब भी दिखाई दिया था, जब वह अपने जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर की शादी में शरीक हुई थीं।
इस कार्यक्रम में एक ओर जहां सभी लोग विदेशी कपड़े पहने थे, तो वहीं प्रियंका ने इस मौके के लिए बेहद खूबसूरत पेस्टल पिंक कलर की साड़ी चुनी थी। इस साड़ी को उन्होंने सब्यसाची मुखर्जी के रेडी टू वेअर वेडिंग कलेक्शन में से चुना था। ऑर्गैंजा सिल्क की इस साड़ी पर ओवरऑलो थ्रेड वर्क किया गया था, तो वहीं बॉर्डर पर सेम कलर की लेस लगी थी, जो इसे और डेलिकेट लुक दे रहा था।
साड़ी पहनने का है मन तो काजोल और प्रियंका चोपड़ा के इस लुक से लें इंस्परेशन
प्रियंका ने इस साड़ी के साथ बालों को क्लासिक अंदाज में स्टाइल किया था। उन्होंने बालों को मिड पार्टिशन देते हुए बन बनाया था। इसमें उन्होंने यूनीकनेस ऐड करते हुए साड़ी से मैच करते पिंक गुलाब के फूल लगाए थे। इस खूबसूरत लुक में बोल्डनेस का टच ऐड करने के लिए प्रियंका ने मैचिंग कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पहना था, जिसके फ्रंट में प्लंजिंग नेकलाइन थी, तो बैक पर सेमी बैकलेस डिजाइन था।
बात करें जूलरी की, तो इसे पीसी ने मिनिमम रखते हुए साड़ी को ही शो-स्टॉपर बनने दिया। उन्होंने किसी भी तरह के हेवी गहने अवॉइड करते हुए सिर्फ कानों में डायमंड ड्रॉप ईयररिंग्स पहने थे। वहीं हाथ में उन्होंने बैंगल्स की जगह वॉच पहनी थी। वहीं फुटवेअर के लिए प्रियंका ने न्यूड कलर की हील्स को चुना था।
जेठ की शादी में प्रियंका का देसी लुक
प्रियंका चोपड़ा का देसी लुक
पिंक साड़ी में छा गई थीं प्रियंका
वैसे ये तो मानना पड़ेगा कि किसी भी फंक्शन में अपने कपड़ों से कैसे सेंटर ऑफ अटेंशन बना जाए, यह प्रियंका चोपड़ा से सीखना चाहिए। ऐसा नहीं है कि पीसी के पास गॉरजस ड्रेसेस की कमी हो या फिर वो ले न सकती हों, बावजूद इसके उन्होंने जेठ की शादी के लिए इंडियन वेअर यानी साड़ी को चुना था। यह पहनना एक ओर उन्हें सबकी नजरों में ला रहा था, तो वहीं दूसरी ओर शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद इंडियन फैन्स इस हसीना पर और फिदा हो गए थे।
रेकमेंडेड खबरें
Source link


