पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. (File Photo)
आरकेएस स्टील का संचालन करने वाले राजकुमार पालीवाल ने आमानाका थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि नोएडा की एक कंपनी ने उनके साथ ठगी की है.
ऐसे की कारोबारी से ठगी
पीड़ित के मुताबिक नोएडा की एक कम्पनी सुपर टैंक प्राइवेट लिमिटेड का संचालन रामकिशोर अरोरा और मोहित अरोरा के द्वारा किया जाता है. इनके द्वारा 2014 से ही प्रार्थी राजकुमार पालीवाल से सरिया खरीद रहे थे और समय पर उसका भुगतान भी कर देते थे. इस वजह से व्यापारिक लेन-देन होता रहा. आरोपियों ने 2014 से 2018 के बीच में करीब 10 करोड़ रुपए से अधिक का सरिया लिया था. इसका भुगतान कर दिया गया. इसके बाद 2018 में मार्च के बाद करीब जो 800 टन सरिया लिया था उसका भुगतान नहीं कर थे. कारोबारी के मुताबिक इसकी कीमत 4 करोड़ 55 लाख 8 हजार 718 रुपए है.
प्रार्थी ने कई बार इस राशि के भुगतान के लिए सुपर टैंक प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों से गुजारिश की थी लेकिन आरोपी पैसे नहीं दे रहे थे. फिर पीड़ित ने इस मामले की शिकायत आमानाका थाने में दर्ज कराई. प्रार्थी राजकुमार पालीवाल ने सरिया की बिक्री से संबंधित सारे कागजात अपनी शिकायत के साथ पुलिस को सौंपी है. आमानाका पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.पुलिस ने कही ये बात
आज़ाद चौक सीएसपी सुनील शर्मा का कहना है कि आरके स्टील के संचालक ने नोएडा की एक कम्पनी के संचालकों द्वारा सामान लेने के बाद उसका भुगतान नहीं करके धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है. मामले में अपराध पंजीबद्ध करके जांच की जा रही है. बहुत जल्द ही इस मामले में जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:
पूर्व CM अजीत जोगी का ताजा हेल्थ बुलेटिन जारी, डॉक्टरों ने दी ये बड़ी जानकारी
कोरबा में हाथियों ने 4 किसानों का घर तोड़ा, 250 किलो अनाज बर्बाद, जान बचाकर भागे लोग
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 19, 2020, 4:47 PM IST


