डॉक्टर्स के मुताबिक अजीत जोगी की हालत अभी भी नाजुक है. (फाइल फोटो)
Ajit Jogi Health Update: जीत जोगी की ब्रेन एक्टिविटी अभी भी बहुत कम है. सोमवार शाम उनका ब्लड प्रेशर में काफी उतार चढ़ाव देखा गया.
श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका के हवाले से हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 74 साल के अजीत जोगी की ब्रेन एक्टिविटी अभी भी बहुत कम है. अस्पताल के मुताबिक सोमवार शाम उनका ब्लड प्रेशर में काफी उतार चढ़ाव देखा गया. फिलहाल उनके दिमाग समेत शरीर के बाकी अंगों को डॉक्टर्स की टीम मॉनिटर कर रही है. अजीत जोगी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.
कई डॉक्टरों से ली जा रही सलाह
अजीत जोगी के ट्रीटमेंट में अब विदेश सहित देश के डॉक्टरों की सलाह ली जा रही है. अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बेंगलुरु स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजीव सिंह से जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की गई है. इससे पहले सिंगापुर के नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. विजय कुमार शर्मा से टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की गई थी.राइल्स ट्यूब के जरिए उन्हें खाना दिया जा रहा है. टीसीडी, वीएनएम, इंफ्रारेड रेडिएशन समेत कई तकनीकों से उनके ब्रेन को एक्टिव करने की कोशिश की जा रही है. इस दौरान उनका परिवार उनके साथ है. जोगी के स्वास्थ्य पर हर थोड़ी बड़ी डेवलप्मेंट पर नजर रखी जा रही है. 9 मई को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद से अजीत जोगी अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं सोमवार को अजीत जोगी का डोपलर स्कैन किया गया है जिसमें उनके ब्रेन में ब्लड सर्कूलेशन देखा. डॉक्टर्स लगातार उन्हें मॉनिटर कर रहे हैं. ट्रीटमेंट की हर संभव कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें:
रायपुर में आज से खुलेंगे ब्यूटी पार्लर, सेलून, पान ठेले, जानें नया नियम और दुकानों की टाइमिंग
पिता के लिए अमित जोगी का इमोशनल ट्वीट, उठ जाओ न पापा..रो-रो कर आंखे लाल हो गई!
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 19, 2020, 8:53 AM IST


