जामिया हिंसा: पुलिस FIR में पूर्व MLA आसिफ खान समेत इन नेताओं का नाम शामिल


नागरिकता कानून के खिलाफ रविवार को जामिया इलाके में भड़की हिंसा मामले में कुछ स्थानीय नेताओं के नाम सामने आए हैं. इन नेताओं में पूर्व विधायक आसिफ खान का भी नाम शामिल है. जामिया हिंसा मामले में दो एफआईआर दर्ज हुई थी जिसमें से एक एफआईआर में कई नेताओं के नाम सामने आए हैं. एफआईआर में पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ खान के साथ-साथ कई छात्र संगठन के नेताओं के नाम भी शामिल हैं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक छात्र युवा संघर्ष समिति(सीवाईएसएस) के नेता कासिम उस्मानी, ऑल इंडिया स्टू़डेंट्स असोसिएशन(एआईएसए) के नेता चंदन और स्टूडेंट ऑफ इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया(एसआईओ) का नाम एफआईआर में है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here