7 करोड़ 55 लाख की लागत से होगा 5 सड़कों का निर्माण


7 करोड़ 55 लाख की लागत से होगा 5 सड़कों का निर्माण


 


भोपाल : बुधवार, मई 20, 2020, 13:32 IST

जबलपुर संभाग के अन्तर्गत डिण्डौरी जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा 7 करोड़ 55 लाख 19 हजार की लागत से 5 सड़कों का मजबूती करण पहुँच मार्ग और सड़कों का निर्माण करवाया जायेगा। इन सड़कों का निर्माण 6 माह में पूरा कराया जायेगा। इसके लिए सक्षम निर्माण ऐजेन्सियों से ऑनलाइन टेण्डर बुलाए गए हैं।

मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग मध्य क्षेत्र जबलपुर ने बताया कि 3 करोड़ 84 लाख 98 हजार की लागत से कहेंजरा से धनौली तक 6.28 कि.मी. मार्ग का निर्माण होगा। एक करोड़ 11 लाख 95 हजार की लागत से अमरपुर से भैंसवाही पहुँच मार्ग, 90 लाख 32 हजार की लागत से दल्का बांधा-बिलगढा मार्ग का निर्माण, 85 लाख 95 हजार की लागत से मझियाखार से लिखनी मार्ग का मजबूती करण और 81 लाख 98 हजार की लागत से बांकी से करौंदी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।


ऋषभ जैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here