- लॉकडाउन 4.0 के दौरान कामकाज की दी गई है छूट
- यूपी समेत भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने भारत समेत पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है. मोदी सरकार ने इस घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कर रखा है. वहीं, लॉकडाउन 4.0 के दौरान कामकाज शुरू करने और इस पर फैसला लेने का अधिकार राज्यों को दिया गया है. लॉकडाउन 4.0 के दौरान दी गई छूट का असर दिखने लगा है और कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में भी कोरोना का जबरदस्त कहर है. बुधवार को बाराबंकी में एक साथ 94 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना के अचानक इतने मामले आने से बाराबंकी के जिला अधिकारी समेत सीएमओ के हाथ-पांव फूल गए. बाराबंकी में कोरोना वायरस के इतने ज्यादा मामले एक साथ सामने आने से भविष्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
वहीं, उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 4 हजार 925 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 123 लोग दम तोड़ चुके हैं. इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा एक लाख 06 हजार 750 पार कर चुका है, जिनमें से 3 हजार 303 लोगों की मौत हो चुकी है.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
उधर, दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 49 लाख 29 हजार 450 से ज्यादा हो चुका है, जिनमें से 3 लाख 23 हजार 955 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
इस वैश्विक महामारी की सबसे ज्यादा चपेट में अमेरिका है, जहां कोरोना के चपेट में आने वालों की संख्या 15 लाख 37 हजार के पार पहुंच चुकी है. अमेरिका में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है. अब तक अमेरिका में कोरोना वायरस से 92 हजार 386 लोगो की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस से मौत के मामले में अमेरिका के बाद ब्रिटेन का नंबर है और फिर तीसरे नंबर पर इटली है.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

