Monday, June 23, 2025
HomeUncategorizeddiabetes me amla kha sakte hai: डायबिटीज कंट्रोल करने का रामबाण नुस्‍खा...

diabetes me amla kha sakte hai: डायबिटीज कंट्रोल करने का रामबाण नुस्‍खा है आंवला, इस तरह करें उपयोग – amla benefits in diabetes in hindi

आंवला कई पोषक तत्‍वों से युक्‍त होता है और इसमें अनेक बीमारियों का इलाज करने की शक्‍ति भी है। आंवले से डायबिटीज के मरीजों को भी फायदा पहुंचता है।

Edited By Parul Rohatagi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

विटामिन सी और इम्‍यूनिटी कोे बढ़ाने के गुणों से युक्‍त आंवला स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत लाभकारी होता है। भारत एवं आयुर्वेद में कई वर्षों से आंवले का उपयोग होता आया है और च्‍यवनप्राश जैसे इम्‍यूनिटी बढ़ाने वाले उत्पादों में भी प्रमुख सामग्री के रूप में आंवले का इस्‍तेमाल किया जाता है।

गुणों की खान आंवला डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मददगार है। इस लेख के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह आंवले से ब्‍लड शुगर को नियंत्रित कर सकते हैं।

आंवला से डायबिटीज में लाभ

आप आंवले के सेवन से बढ़ते हुए ब्‍लड ग्‍लूूकोज लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज रोगियों को आंवला निम्‍न तरह से लाभ पहुंचाता है।

  • आंवले में क्रोमियम नामक खनिज पदार्थ होता है जो कि कार्बोहाइड्रेट के पाचन में मदद करता है और शरीर ब्‍लड शुगर को ठीक रखने के लिए इंसुलिन के प्रति ज्‍यादा क्रियाशील बनता है।
  • इस फल में कई एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जो कि खून में फ्री रेडिकल्‍स को खत्‍म करने मे हमारे शरीर के लिए अत्‍यधिक आवश्‍यक होते हैं। फ्री रेडिकल्‍स वो असंतुलित अुण होते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जब हमारे शरीर में अणु इलेक्‍ट्रोंस को कम या ज्‍यादा करते हैं तब फ्री रेडिकल्‍स का निर्माण होता है। यदि फ्री रेडिकल्‍स को खत्‍म न किया जाए तो ये शरीर के विभिन्‍न अंगों की कार्यक्षमता को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

यह भी पढें : इस तरह आंवला दूर करता है बालों की हर परेशानी

  • हमारा शरीर खुद एंटीऑक्‍सीडेंट का निर्माण नहीं कर सकता है इसलिए हमें आहार के जरिए ज्‍यादा से ज्‍यादा मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट लेने की जरूरत होती है।
  • आंवले में पॉलीफेनोल होते हैं जो कि हाई ब्‍लड शुगर से होने वाले ऑक्‍सीडेटिव स्‍ट्रेस से शरीर की रक्षा करने में मदद करते हैं।
  • ये फल शरीर को इंसुलिन के प्रति अधिक क्रियाशील बनाता है जिससे इंसुलिन का अवशोषण बढ़ जाता है और ब्‍लड शुगर लेवल में गिरावट आती है। इस तरह डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला फायदेमंद होता है और ये प्राकृतिक रूप से मधुमेह को कंट्रोल करने के गुण रखता है।

एसिडिटी और कब्ज से राहत

  • एसिडिटी और कब्ज से राहत

    -जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें आंवला चूर्ण का सेवन करना चाहिए। इससे पेट की जलन शांत होती है। आंवला पेट को ठंडक पहुंचाता है और इससे दिमाग भी शांत रहता है।-जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, वे यदि आंवले का मुरब्बा, आंवला चूर्ण या कच्चा आंवला नियमित रूप से खाएं तो उनका पाचन तंत्र ठीक से काम करने लगता है। आंवले में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ करने का काम करता है और मोशन को स्मूद बनाता है।

  • स्वस्थ रहने के लिए खाएं आंवला

    -अगर आपको अक्सर कोई ना कोई बीमारी जकड़ लेती है तो इसका अर्थ यह भी होता है कि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर है। नियमित रूप से आंवले का सेवन इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होता है।-आंवला विटमिन-सी से भरपूर होता है और विटमिन-सी हमारे शरीर की श्वेत रक्त कोशिकाओं (WBC) को बूस्ट करने का काम करता है। हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता इन सफेद रक्त कोशिकाओं पर ही निर्भर होती है।

  • आंखों और त्वचा को जवां रखे

    -आंवला हमारी आंखों और हमारी त्वचा को जवां बनाए रखने का काम करता है। क्योंकि आंवले में विटमिन-सी होता है। यह विटमिन हमारी स्किन सेल्स की रिपेयरिंग स्पीड बढ़ाने में भी मददगार है।-साथ ही विटमिन-सी गैर जरूरी फैट को हमारी रेटिना आर्टरीज में जमा होने से रोकता है, इससे हमारी दृष्टि बाधित नहीं होती और हमारी आइसाइट हमेशा सही बनी रहती है।मुंह ना बनाएं, गर्मी के मौसम में जरूर खाएं ये 5 सब्जियां

  • शहद के साथ आंवला चूर्ण का सेवन

    -गर्मी और बरसात के मौसम में अगर आपको आंवला नहीं मिल पा रहा है तो आप आंवला कैंडी और आंवले के मुरब्बे का सेवन कर सकते हैं। लेकिन शुगर के मरीजों को इनके सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इन्हें तैयार करने में चीनी का उपयोग किया जाता है।-खुद को स्वस्थ रखने के लिए आप बिना कोई बीमारी होने पर भी आंवला चूर्ण का सेवन शहद के साथ कर सकते हैं। आपको इसकी कितनी मात्रा लेनी है यह आप अपने डॉक्टर से पूछ सकते हैं। यह आपकी उम्र और हेल्थ के हिसाब से निर्धारित हो सकती है।दुनिया की सबसे आसान एक्सर्साइज, ऐसे करती है वेट कंट्रोल

  • लहराते बालों के लिए

    -आंवला खाने से भी आंवला चूर्ण बालों में लगाने से भी, दोनों तरह से हमारे बाल मजबूत और घने बनते हैं। आपको हैरानी होगी यह जानकर कि जो लोग लंबे समय से आंवले का सेवन कर रहे होते हैं, उनके सिर के बाल उनके हम उम्र लोगों की तुलना में कहीं अधिक समय तक काले और घने रहते हैं। वह भी प्राकृतिक रूप से।शाकाहारी लोगों को अवश्य खानी चाहिए मशरूम, जानिए कारणएक दिन में कितना पानी पीना है जरूरी, यहां जानेंजुकिनी खाने के हैं इतने फायदे, गर्मियों में बनाएं डेली डायट का हिस्सा

डायबिटीज के मरीज कैसे लें आंवला

  1. डायबिटीज के लक्षणों को कम करने के लिए कच्‍चा आंवला खाने सबसे ज्‍यादा फायदेमंद रहता है। आंवला ब्‍लड शुगर लेवलल को कंट्रोल करता है।
  2. मधुमेह के मरीजों को आंवले का जूस भी कई तरह से लाभ पहुंचाता है। ये ब्‍लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है और प्राकृतिक रूप से कोलेस्‍ट्रोल के स्‍तर को घटाता है। ब्‍लड शुगर लेवल को प्राकृतिक रूप से कंट्रोल करने का सबसे सुरक्षित तरीका है आंवले का जूस।
  3. बेहतर परिणाम के लिए रोज सुबह खाली पेट 20 मि.ली आंवले का जूस पिएं। आप डायबिटीज को प्रभावी रूप से कंट्रोल करने के लिए करेले और आंवले को मिलाकर जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

डायबिटीज के मरीज अपने आहार में कुछ सकारात्‍मक बदलाव कर प्रभावी रूप से ब्‍लड शुगर के लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप मधुमेह रोगी नहीं हैं तो भी आंवले के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज के साथ-साथ और भी कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

Web Title amla benefits in diabetes in hindi(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100