Princess Diana: प्रिंस चार्ल्स से तलाक के बाद आखिकार प्रिंसेस डायना ने चैनल ब्रांड से अपना नाता क्यों तोड़ लिया? – princess diana left chanel brand after her divorce with prince charles

राजकुमारी डायना की जीवनशैली अभी भी कई वर्षों बाद चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में आज हमारे हाथ उनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा लगा है जब उन्होंने अपने पति प्रिंस चार्ल्स से तलाक लेने के बाद अपनी सबसे पसंदीदा ब्रांड से नाता तोड़ लिया था।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

आकर्षक नीली आंखें, छोटे कर्ली बाल और खूबसूरत मुस्कान, यह पहचान उस शख्सियत की है जिसके मरने के 20 साल बाद भी लोग उनके बारे में हर बात को जानने को बेताब रहते हैं। हम यहां किसी और की नहीं बल्कि ब्रिटेन के शाही परिवार की सबसे मशहूर प्रिंसेस ऑफ वेल्स यानी राजकुमारी ‘डायना’ की बात कर रहे हैं, जिनकी खूबसूरती का मुकाबला आज तक कोई नहीं कर पाया है।

डायना एक समाज सेविका, ‘पीपल्स प्रिंसेस’ होने के साथ-साथ एक फैशन आइकन भी थीं। उनके स्टाइल के लोग दुनियाभर में दीवाने थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायना ने प्रिंस चार्ल्स से तलाक के बाद अपनी ही सबसे पसंदीदा ब्रांड्स से नाता तोड़ दिया था। जी हां, 20 वीं शताब्दी से ही फैशन में प्रभाव डालने के लिए चैनल हमेशा से एक प्रतिष्ठित ब्रांड रहा है। जैकी कैनेडी के सूट से लेकर प्रिंसेस डायना के स्कर्ट तक इस लक्जरी फ्रेंच ब्रांड ने जानी-मानी हस्तियों के लिए कई आइकॉनिक गो-टू लुक तैयार किए हैं। हालांकि राजकुमारी डायना का यह सफर जल्द ही खत्म हो गया। यूं ही नहीं बन गए शाहरुख खान ‘किंग खान’, अपने स्टाइलिश अवतार से 54 की उम्र में भी 24 के आते हैं नजर

NBT

NBT

राजकुमारी डायना हमेशा ही डिजाइनर ब्रांड्स को पहनने के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने जीवन फैशन इंडस्ट्री के सबसे उच्च ब्रांडों को पहना था जिसमें डायर और वर्सा शामिल थे। लेकिन प्रिंस चार्ल्स से तलाक के बाद, पीपल्स प्रिंसेस ने ब्रांड के प्रति अपना नजरिया पूरी तरह से बदल दिया। उनके बारे में कहा जाता है कि साल 1996 में प्रिंस चार्ल्स से तलाक के बाद उन्होंने अपने आउटफिट्स को अपने स्टाइल से पहनने के बारे में फैसला किया।

NBT

हालांकि, एक चैरिटी इवेंट्स के दौरान उन्होंने अपने हेयर स्टाइलिश और मेकअपमेन के सामने इस बात एक खुलासा किया कि वो चैनल ब्रांड इसलिए नहीं पहनेंगी क्योंकि इस ब्रांड के लोगों में लिंक्ड सी हैं जोकि उन्हें प्रिंस चार्ल्स और कैमिला के अफेयर की याद दिलाते हैं।

NBT

NBT

कहा जाता है कि दो लिंक्ड सी राजकुमारी डायना के लिए मुश्किल बनते जा रहे थे। वो बार-बार उन्हें अपने साथ हुई उस धोखाधड़ी की याद दिलाते थे, जो उनकी शादी के वक्त से प्रिंस चार्ल्स और कैमिला उन्हें देते आए थे।

Web Title princess diana left chanel brand after her divorce with prince charles(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here