1 जून से चलने वाली हैं 200 ट्रेनें, इन स्टेशनों से चलेंगी गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट – Indian railways 200 special trains new delhi lucknow mumbai train services

  • 1 जून से फिर पटरियों पर दौड़ेंगी 200 नॉन-एसी ट्रेनें
  • 30 दिन पहले करवा सकेंगे 200 ट्रेनों के लिए टिकट

इंडियन रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 1 जून से 100 जोड़ी यानी 200 ट्रेनों को चलाने की तैयारी कर चुका है. बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और गृह मंत्रालय के परामर्श से रेल मंत्रालय ट्रेन सेवाओं की आंशिक बहाली करने जा रही है. ये विशेष सेवा 01 मई, 2020 से वर्तमान में चलाई जा रही श्रमिक एक्सप्रेस और 12 मई, 2020 से चल रही 15 जोड़ी एसी स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी. अन्य सभी मेल/एक्सप्रेस, उपनगरीय नियमित सेवाएं अगले निर्देश तक रद्द रहेंगी.

ताजा जानकारी के मुताबिक इनमें से 17 जोड़ी ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और वापसी में यहीं आकर खत्म होंगी. इसके अलावा 3 जोड़ी ट्रेनें ऐसी होंगी जो नई दिल्ली स्टेशन से पास होंगी. इसके अलावा लखनऊ जंक्शन स्टेशन से 15 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी और आएंगी इसके साथ ही लखनऊ जंक्शन होकर दो जोड़ी ट्रेनें गुजरेंगी भी. इसी तरह पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए 31 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

यह भी पढ़ें: रिजर्वेशन से पहले जान लें टिकट और यात्रा के 10 नियम

दिल्ली के तमाम स्टेशनों से चलेंगी ट्रेनें

1 जून से 17 जोड़ी ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेंगी और वापस लौटेंगी. इसके अलावा 3 जोड़ी ट्रेनें ऐसी होंगी जो नई दिल्ली स्टेशन से पास होंगी. निजामुद्दीन स्टेशन से 9 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी और वापस आएंगी, इसके अलावा 1 जोड़ी ट्रेन यहां से पास होगी. आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 5 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी और लौटेंगी. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से 2 जोड़ी ट्रेनें चलेंगी, और वापस आएंगी जबकि 2 जोड़ी ट्रेन पास होगी. इसके अलावा दिल्ली सरायरोहिल्ला स्टेशन से 1 जोड़ी ट्रेन चलेगी और आएगी.

पूर्व मध्य रेल के खाते में 31 जोड़ी ट्रेनें

इन 200 ट्रेनों में से 22 जोड़ी ट्रेनें पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों से खुलेंगी या पहुंचेगी. इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल के अलग-अलग स्टेशनों से होकर दूसरे क्षेत्रीय रेलों को जाने वाली 09 और स्पेशल ट्रेनें हैं, जो पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरेंगी.

पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने/पहुंचने वाली स्पेशल ट्रेनें

ट्रेन नंबर शुरुआती स्टेशन अंतिम स्टेशन ट्रेन का नाम
01061/01062 लोकमान्य तिलक टर्मिनल दरभंगा पवन एक्सप्रेस
02295/02296 दानापुर बेंगलुरू संघमित्रा एक्सप्रेस
02392/02391 नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस
02393/02394 नई दिल्ली राजेन्द्रनगर टर्मिनल संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
04009/04010 आनंदविहार टर्मिनल बापूधाम मोतिहारी चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस
02791/02792 दानापुर सिकंदराबाद सिकंदराबाद एक्सप्रेस
08183/08184 टाटानगर दानापुर टाटा-दानापुर एक्सप्रेस
09165/09166 अहमदाबाद दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस
03201/03202 पटना लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस
02553/02554 सहरसा नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस
02141/02142 लोकमान्य तिलक टर्मिनल पटना एक्सप्रेस
02557/02558 मुजफ्फरपुर आनंद विहार टर्मिनल सप्तक्रांति एक्सप्रेस
05273/05274 रक्सौल आनंद विहार टर्मिनल सत्याग्रह एक्सप्रेस
04673/04674 अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस
04649/04650 अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस
02149/02150 दानापुर पुणे एक्सप्रेस
02947/02948 अहमहदाबाद पटना अजीमाबाद एक्सप्रेस
02213/02214 कोलकाता पटना शालीमार-पटना दुरंतो एक्सप्रेस
02023/02024 हावड़ा पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस
02365/02366 पटना रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस
09039/09040 बांद्रा टर्मिनल मुजफ्फरपुर अवध एक्सप्रेस
02565/02566 दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें

ट्रेन नंबर शुरुआती स्टेशन अंतिम स्टेशन ट्रेन का नाम
02407/02408 अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस
02357/02358 अमृतसर कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस
02801/02802 पुरी नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस
05484/05483 दिल्ली अलीपुरद्वार जं. महानंदा एक्सप्रेस
02307/02308 हावड़ा जोधपुर/बीकानेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस
02381/02382 हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस
02303/02304 हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस
05955/05956 डिब्रूगढ़ दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल
05645/05646 लोकमान्य तिलक टर्मिनल गुवाहाटी एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें: 1 जून से पटरी पर दौड़ेंगी 200 नॉन AC ट्रेन

बिना कंफर्म टिकट नहीं कर सकेंगे यात्रा

इन ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग 21 मई यानी आज सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है. इन ट्रेनों के नियमों में भी काफी बदलाव किया गया है. सबसे बड़ा बदलाव ये है कि इनमें जनरल कोच भी होंगे और इनमें सफर करने के लिए भी रिजर्वेशन की जरूरत होगी. बिना कंफर्म टिकट जनरल कोच में यात्री यात्रा नहीं कर सकेंगें.

इन ट्रेनों का परिचालन संबंधित नियमित ट्रेनों के पैटर्न पर किया जाएगा. यह ट्रेन प्रवासियों और उन लोगों की मदद करने के लिए चलेंगी, जो श्रमिक ट्रेनों के अलावा अन्य से यात्रा करना चाहते हैं. टिकटों की बुकिंग, चार्ट तैयार होना, रियायतें, रद्दीकरण और रिफंड, स्वास्थ्य जांच, खान-पान, लिनन आदि के लिए अलग से प्रावधान किए गए हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here