कलेक्टर ने लोगों को समझाइश दी है.
एएसपी चंदेल ने बताया कि जिले में 9 प्रकरण दर्ज कर 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए गए हैं.
प्रशासन की मानें तो क्वारंटाइन सेंटर में इन मजदूरों के लिए रुकने, खाने-पीने की सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या समय पर कराई जा रहा है. लेकिन इन सबके बावजूद कई क्वारंटाइन सेंटर में मजदूरों के उपद्रव करने की शिकायत भी मिल रही है. हल्ला कर ये मजदूर घर भाग रहे हैं जिससे वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की परेशानियां बढ़ गई. ऐसा ही मामला शुक्रवार को फिर देखने को मिला जहां अलग-अलग सेंटर में मजदूरों ने उत्पात मचाकर घर भागने लगे.
पुलिस ने की कार्रवाई
जिसकी सूचना पर मुंगेली पुलिस इन सुरेठा देवगांव कंवलपुर सेंटर पर पहुंची औऱ उपद्रव मचाने वाले मजदूरों को समझाइश देकर क्वारंटाइन सेंटर में ही रूकवाया गया. इसके साथ ही नियम कायदों का उल्लंघन कर घर भागने वाले के खिलाफ धारा 188 ,269 के तहत एफआईआर दर्ज किए गए. इसमें करीब 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है. वही मुंगेली एडिशनल एसपी कमलेश्वर चंदेल ने न्यूज़ 18 को बताया कि एसपी डी श्रवण के निर्देशानुसार क्वारंटाइन सेंटर में नियमों के पालन के लिए सभी को समझाइश दिया जा रहा है. साथ ही जो भी वहां रुकने वालों पर अगर नियमों का उल्लंघन करने या सेंटर से बाहर जाने की शिकायत मिलती है उस पर कार्रवाई की जा रही है.एएसपी चंदेल ने बताया कि जिले में 9 प्रकरण दर्ज कर 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए गए हैं. साथ ही एएसपी चंदेल ने सभी से अपील करते हुए कहा कि जिले में 3 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं. इसलिए सभी जिलेवासी लॉकडाउन, सोशल डिस्टेसिंग,मास्क का उपयोग और क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले सभी लोग शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें. तभी कोरोना से जारी को जंग हम जीत सकेंगे औऱ सुरक्षित रह सकेंगे.
ये भी पढ़ें:
रायपुर के 7 इलाके बने कंटेनमेंट जोन, नया COVID-19 केस मिलने पर कुछ इलाके सील
कोलकाता जाने बनाया पास, फिर क्वारंटाइन सेंटर से भागा आगरा से लौटा युवक, खोज रही रायपुर पुलिस
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुंगेली से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 22, 2020, 4:52 PM IST


