Rahul Gandhi release documentary on meeting with migrants – लॉकडाउन में सैकड़ों किमी पैदल चलकर घर जा रहे मज़दूरों से राहुल गांधी की बातचीत का VIDEO जारी, बोले- 3 दिन से भूखे हैं, मर रहे हैं लेकिन…

लॉकडाउन में सैकड़ों किमी पैदल चलकर घर जा रहे मज़दूरों से राहुल गांधी की बातचीत का VIDEO जारी, बोले- 3 दिन से भूखे हैं, मर रहे हैं लेकिन...

फाइल फोटो

कोरोनावायरस लॉकडाउन (coronavirus Lockdown) के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पिछले दिनों प्रवासी मज़दूरों से मुलाकात की. राहुल गांधी की ओर से आज इस मुलाकात की डॉक्यूमेंटरी जारी की गई है. वीडियो में घर लौट रहे प्रवासी मज़दूरों का दर्द बंया किया गया है. ये प्रवासी मजदूर हरियाणा से उत्तर प्रदेश के झांसी पैदल जा रहे थे. इस वीडियो में घर जा रही एक प्रवासी महिला यह कह रही है कि वे तीन दिन से भूखे हैं. मर रहे हैं. उसके साथ बच्चे हैं. घर नहीं जाए तो क्या करे.   

यह भी पढ़ें

इससे पहले राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, “कुछ दिन पहले, इन मजदूर भाई-बहनों से भेंट हुई जो हरियाणा से सैकड़ों किमी दूर यूपी के झांसी में अपने गांव पैदल ही जा रहे थे. आज सुबह 9 बजे इनके धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मनिर्भरता की अविश्वसनीय कहानी मेरे YouTube चैनल पर देखिए.” 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा था. 20 लाख करोड़ के पैकेज पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ड्रामेबाज कहा है. वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) मजदूरों के साथ बैठकर, उनसे बात करके उनका समय बर्बाद किया. उन्हें मज़दूरों के बच्चों को और उनके सामान को उठाकर उनके साथ चलना चाहिए था. जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है उनसे क्यों नहीं कहते कि और ट्रेनें मंगाए और मजदूरों को घर लेकर आएं. सोनिया गांधी से कहती हूं कि पलायन कर रहे मजदूरों के मुद्दे को जिम्मेदारी से डील करना चाहिए.

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here