रेलवे रिजर्वेशन काउंटर में भीड़ तो आई, पर टिकट बुक कराने नहीं, जानें क्या है माजरा, Crowd for canceling tickets at railway reservation counter so far only 544 bookings indian railway | raipur – News in Hindi

रेलवे रिजर्वेशन काउंटर में भीड़ तो आई, पर टिकट बुक कराने नहीं, जानें क्या है माजरा

रेलवे को पहले दिन 1,13,155 का राजस्व मिला है. (File Photo)

रायपुर रेल मंडल में आरक्षण काउंटर खोलने के पहले दिन ही 3200 टिकट रद्द किए गए जिसमें रेलवे ने यात्रियों को 21,41,760 रुपए रिफंड किया.

रायपुर. रायपुर रेल मंडल (Raipur Railway Division) ने 22 मई से अपने तमाम रेलवे आरक्षण केंद्र ( Reservation Counter) खोल दिए हैं लेकिन इस दौरान टिकटों की बुकिंग कराने से ज्यादा कैंसिल कराने वालों की भीड़ काउंटर में ज्यादा है. कोरोना संक्रमण की वजह से ज्यादातर लोग यात्रा करने से बच रहे हैं. जिन्होंने पहले टिकट बुक (Ticket Booking) करा ली थी वह भी अपनी यात्राएं रद्द कर रहे हैं. रायपुर रेल मंडल में आरक्षण काउंटर खोलने के पहले दिन ही 3200 टिकट रद्द किए गए जिसमें रेलवे ने यात्रियों को 21,41,760 रुपए रिफंड किया जबकि आरक्षित टिकटों की बुकिंग केवल 544 हुई जिससे रेलवे को पहले दिन 1,13,155 का राजस्व मिला है.

रेलवे ने रायपुर, दुर्ग, भाठापारा और अन्य जगहों के लिए आरक्षण केंद्र आम यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं. यहां तय समय पर टिकटों की बुकिंग और कैंसिलिंग हो रही है. आपको बता दें कि रेल मंत्रालय ने 1 जून से देश में 100 ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. इस फैसले के मुताबिक चार ट्रेनें रायपुर से भी होकर गुजरेंगी. इसी के मद्देनजर रेल प्रबंधन द्वारा रेलवे स्टेशन समेत आरक्षण केंद्रों में तैयारियां की जा रही है. यहां आरक्षण केन्द्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए टोकन सिस्टम से यात्रियों को काउंटर पर बुलाया जा रहा है.

नियमों का करें पालन

रायपुर रेल मंडल के सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद ने बताया कि आरक्षण केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है ताकि नियमों का पालन करते हुए टिकटों की बुकिंग और कैंसलिंग हो सके. शिव प्रसाद का कहना है कि आरक्षण काउंटर खुलने के पहले दिन टिकटों की बुकिंग से ज्यादा कैंसिलेशन हुए हैं क्योंकि कोरोना संक्रमण की वजह से लोग यात्रा करने से बच रहे हैं. ऐसे लोग जिन्हें जरूरी यात्राएं करनी है वही अभी टिकट बुक करा रहे हैं. बता दें कि आरक्षण केंद्रों में मास्क पहनकर ही एंट्री दी जा रही है. इसीलिए एंट्री पाइंट में आरपीएफ के जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है. लोगों को एहतियात और नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 

सुकमा के जंगल में मुठभेड़, ऑपरेशन पर निकले जवानों ने मार गिराए दो हार्डकोर नक्सली  

 

आज से खुले रायपुर रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर, एंट्री से पहले जानें नए नियम 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 23, 2020, 4:35 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here