मध्यप्रदेश में जन्मा यूपी का लॉकडाउन यादव, CM शिवराज ने जताई खुशी

श्रमिक ट्रेन में सवार हो मुंबई से उत्तरप्रदेश जा रही थी महिला

बुरहानपुर के अस्पताल में हुआ बच्चे जा जन्म

भोपाल। कोरोना लॉकडाउन में मजदूरों के पलायन के दौरान रोज दुःखद और सुखद नए नए किस्से सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा उत्तरप्रदेश के निवासी परिवार में नए मेहमान लॉकडाउन यादव के मध्यप्रदेश में जन्म का भी है।

मुंबई से अपने राज्य उत्तर प्रदेश श्रमिक ट्रेन से जा रही एक महिला को बुरहानपुर में प्रसव पीड़ा हुई और उसने बेटे को जन्म दिया। इन परिस्थतियों में जन्मे बेटे का नाम उसकी मां ने ‘लॉकडाउन यादव’ रखने का फैसला किया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉकडाउन यादव के जन्म पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अब यह बच्चा तो मध्यप्रदेश का भी है। नन्हे लॉकडाउन को आशीर्वाद, शुभकामनाएं! नन्हे ‘लॉकडाउन यादव’ को बहुत प्यार!


शिवराज ने कहा कि बुरहानपुर कलेक्टर, रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय कर्मचारियों ने हमारी बहन और नवजात भांजे की अच्छी तरह देखभाल की और उनके गृह नगर, उत्तर प्रदेश जाने की समुचित व्यवस्था की; इसके लिए धन्यवाद देता हूं। बहन और परिवार को नये मेहमान के लिए बधाई!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here