नगरीय निकायों में क्रियान्वित योजनाओं के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश


नगरीय निकायों में क्रियान्वित योजनाओं के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश


 


भोपाल : रविवार, मई 24, 2020, 16:25 IST

प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री नीतेश व्यास ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय निकायों में क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत बरसात के पहले हर हाल में करवाएं। श्री व्यास ने कहा है कि नगरीय निकायों में जल प्रदाय  और सीवरेज परियोजनाओं तथा अन्य कार्यों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं।

      प्रमुख सचिव श्री व्यास ने कहा है कि समय पर क्षतिग्रस्त सड़कों कि मरम्मत नहीं होने एवं नागरिकों को असुविधा होने पर संबंधित नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी उत्तरदायी होंगे। उन्होंने कहा है कि यदि किसी संविदाकार द्वारा रोड रेस्टोरेशन का कार्य नहीं किया जा रहा है तो निकाय द्वारा यह कार्य अन्य एजेंसी से करवाया जाए और इसमें होने वाले व्यय की कटौती संविदाकार के देयकों से की जाए।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here