Union minister Renuka Singh threatened two officials at quarantine center in Chhattisgarh – क्वारंटाइन सेंटर पहुंची केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने अधिकारियों को धमकाया

क्वारंटाइन सेंटर पहुंची केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने अधिकारियों को धमकाया- अंधेरे कमरे में ले जाकर बेल्ट से मारना अच्छे से जानती हूं

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह.

रायपुर:

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में केंद्रीय रेणुका सिंह एक क्वारंटाइन सेंटर पहुंचकर वहां दो अधिकारियों को धमकाया. केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को धमकाते हुए कहा कि मैं अंधेरे कमरे में लेजाकर बेल्ट से अच्छा से मारना जानता हूं. धमकी देते हुए मंत्री का वीडियो भी वायरल हो गया है.

यह भी पढ़ें

बलरामपुर जिले के रहने वाले दिलीप गुप्ता ने क्वारंटाइन सेंटर में सुविधाओं की कमी को लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. इसमें आरोप लगाया गया था कि चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर और तहसीलदार ने वीडियो अपलोड करने पर उनके साथ हाथापाई की. इसके बाद केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने इसे मामले का संज्ञान लिया और क्वारंटाइन सेंटर जायजा लेने पहुंचीं. 

क्वारंटाइन सेंटर का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय मंत्री ने वहां अधिकारियों को धमाकाया. उनके धमकाने का वीडियो भी सामने आ गाय है. वीडियो में अधिकारियों से वह कह रही हैं, ‘दादागिरी नहीं चलेगी. ये कोई भी अधिकारी ना सोचे कि हमारी सरकार नहीं है. हमने 15 साल सरकार चलाई है. हमने राज्य से भूखमरी, नक्सलवाद और अशिक्षा को भगाया है. इस राज्य में हमने विकास किया है. 2745 करोड़ रुपये हमने दिए हैं. कोरोना से लड़ने के लिए भारत सरकार के पास पैसे और इच्छाशक्ति की कोई कमी नहीं है. भाजपा कार्यकर्ताओं को कमजोर मत समझिए. आप जो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव कर रहे हैं, भूल जाइए. अंधेरी कोठरी में ले जाकर बेल्ट खोलकर मारना अच्छे से जानती हूं.’

वीडियो: मास्क नहीं लगाने पर लगेगा जुर्माना




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here