Pakistani Man attacked a gurdwara to mobilize Sikhs against India on Kashmir issue in England | इंग्लैंड: कश्मीर पर सिखों को लामबंद करने के लिए एक पाकिस्तानी ने गुरुद्वारे पर किया हमला

लंदन: इंग्लैंड में कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ सिखों को लामबंद करने की कोशिश में जुटे एक पाकिस्तानी शख्स ने सोमवार को सुबह 6 बजे डर्बी में स्थित गुरु अर्जन देव गुरुद्वारे पर हमला कर दिया. बाद में शख्स की पहचान करके और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

गुरुद्वारे के बयान के अनुसार, एक व्यक्ति ने सुबह छह बजे गुरुद्वारा परिसर में प्रवेश किया. हमले में हजारों पाउंड की क्षति हुई है. हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि इस हमले में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है. गुरुद्वारे की सफाई प्रक्रिया शुरू हो गई है.

गुरुद्वारे ने धर्मस्थल पर की गई तोड़फोड़ को हेट क्राइम कहा है. हमला करने वाले व्यक्ति को सीसीटीवी फूटेज में देखा जा सकता है. वीडियो में गुरुद्वारे के अंदर काफी कांच टूटे भी दिखाई दे रहे हैं. हमले के समय गुरुद्वारा परिसर के अंदर एक आदमी दिखाई दे रहा है.

हमलावर ने गुरुद्वारे में कागज के एक टुकड़े पर टूटी-फूटी अंग्रेजी में हाथ से लिखा एक नोट छोड़ा, जिसमें सिखों से कश्मीर में लोगों की मदद करने की अपील की गई थी. अजीब बात यह है कि कागज के एक कोने में ‘पाक अल्लाह पाक’ लिखने के अलावा उसने एक फोन नंबर भी लिखा था.

पुलिस ने बाद में उस शख्स की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया.

गुरुद्वारे की ओर से बयान जारी करके यह भी कहा गया है कि ऐसी घटनाओं से उनके सेवा-भाव में कमी नहीं आएगी और मदद का काम जारी रखा जाएगा. गुरुद्वारे के पदाधिकारियों ने कहा कि दैनिक तौर पर होने वाली प्रार्थना जारी रहेगी और हम अपने सभी सेवादारों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.

उल्लेखनीय है कि लंदन में भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों पर हमले बड़े पैमाने पर होते हैं. पिछले साल अगस्त में भारतीय लोग 73वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर जमा हुए थे, उसी समय पाकिस्तान समर्थित प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और उन पर अंडे व पानी की बोतलें भी फेंकी थी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here