क्या मेकअप से भी फैल सकता है कोरोना वायरस? जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ – Can coronavirus live on makeup here is what experts say tlif

कोरोना वायरस महामारी के बीच कई लोगों के मन में ये भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये वायरस मेकअप पर भी रह सकता है. टेनेसी के वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विलियम शेफनर का कहना है, ‘यह एक बड़ा सवाल है. लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि रोजमर्रा के जीवन में ये गाइडलाइन्स कैसे काम करते हैं.’

डॉक्टर विलियम शेफनर का कहना है कि मेकअप प्रोडक्ट पर वायरस को लेकर चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि इस पर वायरस का खतरा बहुत कम है. डॉक्टर शेफनर का कहना है कि लोगों को अपना मेकअप प्रोडक्ट सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए. हालांकि कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है.

उन्होंने कहा, ‘इस समय अपनी लिपस्टिक, काजल और पाउडर अपने तक ही रखें और दूसरों से शेयर ना करें.’ Sephora और Ulta जैसे ब्यूटी रिटेलर्स ने भी वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपने स्टोर पर प्रोडक्ट के टेस्टर्स रखना बंद कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: 40 की उम्र में कैसे करें मेकअप? रखें इन बातों का ध्यान

कोलंबिया विश्वविद्यालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक पटेल ने अमेरिकी वेब पोर्टल AOL को बताया कि उनकी युवा मरीज उनसे पूछती हैं कि क्या इस समय मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना या दोस्तों से शेयर करना सही है.

डॉक्टर पटेल ने कहा, ‘कोरोना वायरस कई सतह पर जिंदा रह सकता है, ये हवा में रहता है और आंख, नाक और मुंह के जरिए फैल सकता है.’ डॉक्टर पटेल ने कहा कि मेकअप करने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से जरूर धोएं. इसके अलावा अपने मेकअप प्रोडक्ट खासतौर से प्लास्टिक के डिब्बों को नियमित रूप से डिसइनफेक्ट करते रहें.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here