lifestyle devoleena bhattacharjee bridal avatar
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/5
दुल्हन की तरह सजीं देवोलिना भट्टाचार्जी

‘बिग बॉस 13’ फेम देवोलिना भट्टाचार्जी यूं तो हर बार अपने फैशन सेंस से हम सभी को मंत्रमुग्ध करती हैं, लेकिन इन दिनों उनकी जो तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं, उसमें उनका लुक कमाल का कम सरप्राइसिंग ज्यादा है। जी हां, टीवी की गोपी बहू यानी देवोलिना ब्राइडल अवतार में सजी-धजी नजर आ रही हैं। हालांकि, देवोलिना ने यह अवतार एक फोटोशूट के लिए लिया है। लेकिन कुछ भी कहो उनको दुल्हन के लिबास में सजा-धजा देखकर हम तो उन पर पहले ही लट्टू हो गए।
2/5
दुल्हन बनीं देवोलिना

देवोलिना ने अपनी यह तस्वीरें ईद के खास मौके पर अपने फैंस के साथ शेयर की थीं। अभिनेत्री के लहंगे पर एक नजर डालें तो उन्होंने दुल्हन के लिबास के लिए रेड नहीं बल्कि आइवरी-गोल्डन रंग के लहंगे को चुना है।
3/5
रॉयल ब्राइड

देवोलिना ने अपने लहंगे की तरह अपनी ज्वेलरी पर भी खास ध्यान दिया है। आइवरी और गोल्डन रंग के लहंगे के साथ देवोलिना ने गोल्डन माथा पट्टी और बिब नेकलेस के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया है।
4/5
सबसे खूबसूरत दुल्हन

देवोलीना की यह तस्वीरें आपको यह बताने के लिए काफी हैं कि वह निश्चित रूप से अब तक की सबसे खूबसूरत दुल्हानों में से एक हैं। बात करें देवोलिना के ओवरऑल लुक की, तो सटल मेकअप के साथ ब्लशी चीक्स और स्मोकी आईज से उन्होंने अपने ब्राइडल अवतार को परफेक्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
5/5
फ्लोरल ज्वेलरी का बढ़ाया ट्रेंड

अगर आपने देवोलिना के ओवरऑल लुक को अच्छे से निहार लिया हो, तो आपने उनके लुक में इस बात को नोटिस किया होगा कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी के साथ उन्होंने फ्लोरल ज्वेलरी का इस्तेमाल भी बखूबी तरीके से किया है। उन्होंने हाथ में भारी-भरकम ज्वेलरी को छोड़ते हुए फ्लोरल हथफूल पहना है।
Source link


