home remedies for hichki: क्यों आती है हिचकी? जानें, गर्मी में Hiccups से मुक्ति पाने के सॉलिड उपाय – reasons of hiccups and home remedies for hichki in hindi

NBT

गर्मी के मौसम में हिचकी की समस्या कुछ लोगों को अधिक परेशान करने लगती है। आमतौर पर हिचकी आने पर पानी पीने की सलाह दी जाती है। क्योंकि हिचकी को शरीर में पानी की कमी का संकेत माना जाता है। यहां जानिए आखिर क्यों आती है हिचकी और किन घरेलू उपायों के द्वारा इसे दूर किया जा सकता है…

कुछ लोग कहते हैं कि हिचकी इसलिए आती है क्योंकि शरीर में पानी की कमी हो रही होती है या फिर आपने प्यास लगने पर पानी नहीं पिया होता इसलिए यह परेशानी होती है। जबकि कुछ लोगों का मानना होता है कि हिचकी शरीर में ग्लूकोज की कमी के कारण आती है। इसलिए हिचकी आने की स्थिति में वे तुरंत चीनी खाने की सलाह देते हैं।

क्यों आती है हिचकी?

-विज्ञान के अनुसार, हिचकी आने के दो मुख्य कारण है। पहला कारण तो यह है कि श्वांसनली में जब अनियंत्रित क्रिया होती है, तब हिचकी की स्थिति बनती है। इस इस स्थिति को डायाफ्राम में संकुचन या ऐंठन भी माना जाता है।

NBT

क्यों आती है हिचकी?

-जबकि दूसरा कारण यह माना जाता है कि हमारी जो वोकल कोर्ड यानी स्वर यंत्र होता है। जिसकी सहायता से हम अपनी ध्वनी को शब्दों का रूप दे पाते हैं, वह कोर्ड अचानक से बंद हो जाती है।

हिचकी इन स्थितियों में अधिक आती है…

-हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ खास स्थितियों में हिचकी अधिक आती है। इनमें भोजन, पाचन, गैस और मेटाबॉलिज़म से संबंधित समस्याएं सम्मिलित हैं।

-आपने अनुभव किया होगा कि आपको आमतौर पर हिचकी तब आती है जब आपको पेट में भारीपन लग रहा हो। गैस की समस्या हो रही हो या पाचन से संबंधित किसी समस्या से आप गुजर रहे हों।

Jackfruit: ‘वेज मीट’ है जैकफ्रूट! गजब है इसका स्वाद और गुण

-बहुत अधिक मसालेवाला भोजन खाने, लंबे समय तक डीप फ्राइड फास्टफूड खाने से भी हिचकी की समस्या होती है। जिन लोगों की हाल-फिलहाल पेट की कोई सर्जरी हुई होती है, उन्हें भी हिचकी जल्दी-जल्दी परेशान करती है।

-बहुत जल्दी-जल्दी खाना, भूख से अधिक खाना या लंबे समय तक भूख बर्दाश्त करने की स्थिति में भी हिचकी की समस्या हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आपको हिचकी रोकने के उपायों के बारे में पता होना चाहिए…

NBT

हिचकी दूर करने के घरेलू उपाय

दूध के अलावा शरीर में कैल्शियम की कमी दूर करते हैं ये 10 फूड्स

आप क्या करें?

-आप हिचकी आने पर पानी पिएं या चीनी खाएं, लाभ तो आपको दोनों ही तरीके अपनाने पर मिलेगा। साथ ही कुछ देर में हिचकी आनी बंद भी हो जाएगी। लेकिन कुछ और भी तरीके हैं, जो हिचकी दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

– क्योंकि कई बार पानी पीने से हिचकी की समस्या जाती नहीं है और डायटिंग करने वाले फिटनेस फ्रीक लोग और डायबीटीज के पेशंट्स शुगर खाने से बचते हैं… तो यहां जानें कि इस स्थिति से निपटने के लिए क्या करना चाहिए?

शाकाहारी लोग ऐसे बचें कोरोना वायरस से, इन फूड्स से मिलेगा Vitamin-D

-शहद खाने से भी हिचकी में आराम मिलता है। आप शहद को एक साथ ना खाएं बल्कि चाटकर खाएं। इससे हिचकी में जल्द और अधिक आराम मिलेगा। आप चॉकलेट खा सकते हैं। इससे भी आराम मिलेगा।

-यदि सादा पानी पीने से हिचकी बंद ना हुई हो तो आप नींबू की शिकंजी पी सकते हैं। लेकिन यदि आपको शुगर की समस्या है तो आप ताजे पानी में नींबू निचोड़कर भी पी सकते हैं। आप चाहें तो प्लेन दही भी खा सकते हैं।

शाकाहारी लोगों को अवश्य खानी चाहिए मशरूम, जानिए कारण


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here