घर की दीवार फांदकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, लड़की की मां ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल – Lakhimpur kherithe wall of the house girlfriend loverman beaten by lover mother video viral tstn

  • मां ने प्रेमी को घर के आंगन में एक खंभे में बांधकर की पिटाई
  • घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

जहां लॉकडाउन में लोग घरों में कैद हैं तो वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया. यही नहीं, प्रेमी उसके लिए दीवार फांदकर घर में घुस गया. लेकिन इस बीच उसको प्रेमिका की मां ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी.

ये मामला लखीमपुर खीरी जिले में थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है. जहां एक प्रेमी को प्रेमिका से उसके घर की दीवार फांदकर मिलने जाना भारी पड़ गया, जिसके बाद प्रेमिका की मां ने उसे पकड़कर घर के खंभे में बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद प्रेमिका के परिवार वालों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर शहर के बीचों बीच एक मोहल्ले में प्रेमिका का घर था, जहां सुबह के लगभग 4 बजे प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए दीवार फांद कर उसके घर के अंदर घुस गया. लेकिन इस बीच उसके परिवार वाले जाग गए और उन्होंने प्रेमी को रंगे हाथों पकड़ लिया. प्रेमी को घर में पाकर प्रेमिका के घरवाले बौखला गए.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

लड़की की मां ने युवक की घर के आंगन में एक खंभे से बांधकर डंडों से जमकर पिटाई कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई. हालांकि इस मामले को लेकर लड़की के घरवालों ने कोई शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी को चेतावनी देकर छोड़ दिया.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here