COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ से 24 घंटे में 29 नए मरीज, एक्टिव केस बढ़कर हुए 315, COVID-19 update live news 29 new patients active cases increased to 315 in 24 hours | raipur – News in Hindi

COVID-19 Update: छत्तीसगढ़ से 24 घंटे में 29 नए मरीज, एक्टिव केस बढ़कर हुए 315

मरीजों का आंकड़ा फिर बढ़ गया है. (Demo Pic)

गुरुवार को एक दिन में 29 नए मामले आने के बाद छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 315 हो गई है.

रायपुर. कोविड-19 (COVID-19) के बढ़ते संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) उन राज्यों में शुमार होने जा रहा है जहां हालात चिंताजनक के करीब पहुंच चुके हैं, क्योंकि छत्तीसगढ़ में नए संक्रमण के मामले अब तक के तमाम रिकॉर्ड तोड़ चुका है. बुधवार को मिली थोड़ी राहत के बाद गुरुवार को एक बार फिर 29 नए मामले सामने आए जिससे ये तय हो चुका है कि अब स्थिति आगे चिंताजनक हो सकती है. बीते 12 दिनों से छत्तीसगढ़ में कोरोना (Coronavirus) का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. महज 12 दिनों के अंदर ही संक्रमण का आंकड़ा 67 से बढ़कर 398 तक पहुंच चुका है.

एक दिन में सर्वाधिक संक्रमण के मामले में छत्तीसगढ़ हर दिन नए रिकॉर्ड बनाते जा रहा है जिससे जिम्मेदार और नीति निर्धारकों के बीच खलबली मच गई है. गुरुवार को एक दिन में 29 नए मामले आने के बाद छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 315 हो गई है, तो वहीं कुल मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा बढ़कर 398 तक पहुंच गया है. जानकार बताते हैं कि आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है क्योंकि अभी 80 हजार के करीब पंजीकृत लोगों का छत्तीसगढ़ आना बाकी है.

तेजी से बढ़ते आंकड़े

छत्तीसगढ़ में जिस तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है, हर दिन नए मरीज भी मिलते जा रहे हैं. बुधवार को मिली राहत के बाद गुरुवार को फिर 29 नए मरीज मिले, जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 315 तक पहुंच चुकी है. बात अगर जिलेवार करें तो राजनांदगांव से 34, बालोद से 14, बेमेतरा से 15, कवर्धा से 06, रायपुर से 02, धमतरी से 02, बलौदाबाजार से 16, गरियाबंद से 04, बिलासपुर से 46, रायगढ़ से 13, कोरबा से 12, जांजगीर से 10, मुंगेली से 81, पेंड्रा गौरेला मरवाही से 03, सरगुजा से 07, कोरिया से 08, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 09, जशपुर से 16, जगदलपुर से 01, कांकेर से 15 मरीज हैं, तो वहीं कुल मरीजों की संख्या अब 400 के करीब पहुंच रही है.जांच का आंकड़ा पहुंचा 61 हजार के पार

छत्तीसगढ़ में जिस तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है जांच की रफ्तार में भी थोड़ी तेजी नज़र आ रही है. मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ में कुल 61771 संदिग्धों की जांच की गई है, जिनमें 59585 संदिग्ध  नेगेटिव तो अब तक 398 के पॉजिटिव मिले हैं. वहीं 1788 संदिग्धों की जांच जारी है. तो वहीं 83 पीड़ितों ने  कोरोना को मात दे दी है.

ये भी पढ़ें: 

शिक्षक से मांगी 15 लाख की फिरौती, दी जान से मारने की धमकी, ऐसे गिरफ्तार हुआ ‘चतुर’ प्लंबर 

पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत गंभीर, सेहत को लेकर डॉक्टरों ने कही ये बात 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 29, 2020, 10:44 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here