America can take a big decision at Angry with China in Regards of Covid-19 Crisis – चीन से नाराज अमेरिका ले सकता है बड़ा फैसला, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात

चीन से नाराज अमेरिका ले सकता है बड़ा फैसला, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात

दुनिया भर में कोरोना वायरस से 58 लाख लोग संक्रमित हैं जिनमें से 17 लाख लोग अमेरिका के हैं

वाशिंगटन:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका चीन के संबंध में आज ‘‘कुछ फैसलों” की घोषणा करेगा. ट्रम्प ने इस बात पर जोर दिया कि चीन को कोरोना वायरस संक्रमण के पैदा होते ही उसे रोक देना चाहिए था. अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों ने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने और इसके बारे में समय पर जानकारी देने में नाकाम रहने के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है. इस संक्रमण के कारण तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और अप्रत्याशित आर्थिक संकट पैदा हो गया है. 

यह भी पढ़ें

ट्रम्प चीन पर दबाव बना रहे हैं कि वह इस संबंध में जांच के लिए सहमति जताए कि यह वायरस कहां से पैदा हुआ. चीन पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि यह वायरस चीन के वुहान की प्रयोगशाला से फैलना शुरू हुआ. दुनिया भर में कोरोना वायरस से 58 लाख लोग संक्रमित हैं जिनमें से 17 लाख लोग अमेरिका के हैं. 

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम चीन पर कल (शुक्रवार) एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे. हम कुछ फैसले करेंगे और उन पर कल चर्चा करेंगे.”उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत दु:खद स्थिति है. ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था. चीन को इसे पैदा होते ही रोक देना चाहिए था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया.” ट्रम्प ने 14 मई को चीन के साथ ‘‘सभी संबंध समाप्त” करने की धमकी दी थी. 

Video: भारत-चीन विवाद पर बोले डोनाल्ड ट्रम्प- पीएम मोदी का मूड ठीक नहीं


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here