अजीत जोगी के सेहत को लेकर डॉक्टरों ने बड़ी जानकारी दी है. (फाइल फोटो)
Ajit Jogi Health Update: परिवार की सहमित से डॉक्टरों ने अजीत जोगी को एक विशेष इंजेक्शन लगाया है. भोपाल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन से भी चर्चा की गई है.
श्री नारायणा अस्पताल के मैनिजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील खेमका के हवाले से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि अजीत जोगी का स्वास्थ्य अभी हिमोडायनमिकली स्थिर है. 27 मई की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था. डॉक्टरों की टीम ने काफी कोशिशों के बाद उनकी स्थिति कंट्रोल की है. गुरुवार को अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने अजीत जोगी के सभी अंगों की जांच की. जोगी परिवार से सहमित लेकर डॉक्टरों ने गुरुवार दोपहर को उन्हें की विशेष इंजेक्शन लगाया है. अस्पताल का कहना है कि ये एक ‘रेयर’ इंजेक्शन है जिसका इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में कम होता है. इसे बाद उनका स्वास्थ्य कंट्रोल में है.
भोपाल के डॉक्टर से ली सलाह
अस्पताल के कहना है कि अजीत जोगी के ट्रीटमेंट के लिए भोपाल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. सूर्य प्रताप सिंह तोमर से चर्चा भी की गई है. रिपोर्ट को लेकर डॉक्टरों ने बातचीत की है. अस्पताल के मुताबिक फिलहाल अजीत जोगी की हालत गंभीर बनी हुई है. अस्पताल के डॉक्टर लगातार उन्हें मॉनिटर कर रहे हैं.
09 मई से अस्पताल में भर्ती
9 मई को सुबह करीब 10-11 बजे के बीच अजीत जोगी तैयार होने के बाद अपने लॉन में व्हीलचेयर के माध्यम से टहल रहे थे. उस दौरान गंगा इमली भी खाए थे जिसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था. गंभीर स्थिति में राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित नारायणा अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. तब से लेकर आज तक स्थिति गंभीर बनी हुई है. बीते 15 दिनों से वे कोमा में चल रहे हैं. तो वहीं देशभर के अलग-अलग अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों से टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा कर अजीत जोगी का उपचार किया जा रहा है. उन्हें लगातार वेंटिलेटर के माध्यम से सांस दी जा रही है, तो वहीं उनके ब्रेन को एक्टिव करने के लिए म्यूजिक थेरेपी का भी सहारा लिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:
पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत गंभीर, सेहत को लेकर डॉक्टरों ने कही ये बात
COVID-19: कोरोना ने बिगाड़े रिश्ते, पहली बार सुकमा के इस गांव ने सील किया अपना बॉर्डर
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 29, 2020, 12:25 PM IST


