Why ISI attached on Hizbul mujahideen chief Syed Salahuddin | पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने क्यों अपने ही ‘दोस्त’ सैयद सलाहुद्दीन पर हमला करवाया, पढ़ें इनसाइट स्टोरी

नई दिल्ली: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) में हिज्बुल सरगना सैयद सलाहुद्दीन (Syed Sallauddin) पर जानलेवा हमला हुआ है. हमले का शक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI पर है. अब सवाल यह उठता है कि ISI ने अपने ही दोस्त सैयद सलाहुद्दीन पर हमला क्यों करवाया. 

सूत्रों की मानें तो पिछले कुछ समय से ISI और सैयद सलाहुद्दीन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था. इस हमले का सीधा कनेक्शन दोनों के बीच हालिया गतिरोध से है. बताया दा रहा है कि पिछले कई दिनों से  ISI सलाहुद्दीन से नाराज थी जिसके चलते उसपर जानलेवा हमला करवाया गया. 

कहा यह भी जा रहा है कि हाल के दिनों में हिज्बुल मुजाहिदीन को ISI का समर्थन नहीं मिल रहा था. जिससे सलाउद्दीन काफी नाखुश था. ISI हिज्बुल के आतंकियों को प्रशिक्षण और हथियार उपलब्ध कराने में भी आनाकानी कर रही थी. जिससे जुड़ी कई रिपोर्टें भी सामने आई हैं. 

VIDEO: भारतीय सेना के पराक्रम से घबराया आतंक का आका सैयद सलाहुद्दीन, रियाज नाइकू की मौत पर बहाए आंसू

सूत्रों का यह भी मानना है कि सलाउद्दीन 6 मई को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में हिज्बुल कमांडर रियाज नाइकू की हत्या से दुखी था और पाकिस्तानी एजेंसियों से नाखुश भी था. 

खबरों के मुताबिक, हाल ही में PoK में हिज्बुल के आतंकियों से बातचीत के दौरान सलाउद्दीन ने ISI की खुलकर आलोचना की थी. सूत्र इन सभी गतिरोधों को सलाउद्दीन पर हमले से जोड़कर देख रहे हैं. उनका मानना  है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने सलाउद्दीन को सबक सिखाने और उससे जुड़े आतंकियों को डराने के लिए हिज्बुल के सरगना पर हमले करवाए हैं. 

जानकारों का यह भी मानना है कि अब ISI और हिज्बुल के रिश्तों में दरार आ जुकी है. इसलिए वह उसे कमजोर करने और द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) जैसे नए आतंकी संगठनों को मजबूत करने के लिए ऐसी साजिश रच रही है. 

कौन है सैयद सलाहुद्दीन ?
– आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का चीफ है सलाहुद्दीन
– यूनाइटेड जिहाद काउंसिल का चेयरमैन भी है सलाहुद्दीन 
– 18 फरवरी 1946 को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में जन्म
– कॉलेज की पढ़ाई के बाद आतंकवाद का रास्ता चुन लिया
– कश्मीर छोड़कर सलाहुद्दीन ने पाकिस्तान में बेस बनाया
– पठानकोट एयरबेस आतंकी हमले में सलाहुद्दीन का हाथ 
– अमेरिका ने सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकी घोषित किया है




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here