राज्य में पहली मौत होने के बाद सरकार और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से यह पहली मौत है. मृत युवक के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की पहचान की जा रही है, ताकि उनको क्वॉरंटीन (Quarantine) किया गया जा सके. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी.
Sadly Chhattisgarh registers it’s first COVID death. A patient admitted to a private hospital developed ILI symptoms and his sample was sent to @aiims_rpr for testing. The test has come out positive in the morning but by then unfortunately the patient had passed away.
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) May 29, 2020
बता दें कि वैश्विक महामारी कोविड-19 (COVID-19) के तहत छत्तीसगढ़ भी अब उन राज्यों में शामिल हो ही गया जिन राज्यों में कोरोना ने लोगों की जान ली है. छत्तीसगढ़ में कोरोना की एंट्री के करीब 70 दिन बाद संक्रमण की ज़द में आए एक 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मामला राजधानी रायपुर के बीरगांव नगर निगम क्षेत्र के कैलाश नगर का है. रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से यह पहली मौत है. इस घटना से स्वास्थ्य विभाग समेत जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है, स्वास्थ्य विभाग ने युवक की कोरोना से मौत की पुष्टि की है. मिली जानकारी के अनुसार कोरोना से संक्रमित युवक रायपुर के बिरगांव का रहने वाला था, दो दिन पहले ही उसे पेट में दर्द और सांस लेने की तकलीफ के बाद उसे राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां गुरुवार को उसका कोरोना का सैंपल लिया गया था. युवक की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उसका इलाज चल रहा था, शुक्रवार को अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. मौत के बाद सनसनी
कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रदेश में पहली मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. मृत युवक के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की पहचान की जा रही है, ताकि उनको भी क्वॉरंटीन किया गया जा सके. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी. वो उरला की एक फैक्ट्री में काम करता था. युवक की मौत के बाद सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव (TS Singh Deo) ने ट्वीट करते हुए दुख जताया है.
ये भी पढ़ें- अजित जोगी ने एक-दो नहीं, बल्कि 7 बार दिया था मौत को चकमा
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 29, 2020, 9:22 PM IST


