Amit Jogi shares tweet on Ajit Jogi death-Father of Chhattisgarh died | 20 वर्ष के युवा छत्‍तीसगढ़ के सिर से उठ गया पिता का साया: अमित जोगी | raipur – News in Hindi

20 वर्ष के युवा छत्‍तीसगढ़ के सिर से उठ गया पिता का साया: अमित जोगी

अंतिम समय में अपने पिता अजीत जोगी के साथ उनके बेटे अमित जोगी.

अपने ट्वीट में अमित जोगी ने दिवंगत नेता को ‘छत्तीसगढ़ का पिता’ कहते हुए दुख प्रकट किया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री और राज्य की सियासत के दिग्गज अजीत जोगी (Ajit Jogi) का आज निधन हो गया. वे पिछले लगभग एक महीने से बीमार चल रहे थे. 74 साल की उम्र में उनके निधन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व सीएम डॉ. रमण सिंह समेत देशभर के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. दिवंगत नेता के निधन पर उनके बेटे और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के नेता अमित जोगी (Amit Jogi) ने एक भावुक ट्वीट कर पिता को श्रद्धांजलि दी है. अपने ट्वीट में अमित जोगी ने दिवंगत नेता को ‘छत्तीसगढ़ का पिता’ कहते हुए दुख प्रकट किया है. इससे पहले भी अमित जोगी अपने पिता के बारे में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते रहे हैं.

अमित जोगी ने निधन के कुछ ही देर बाद किए गए ट्वीट में कहा, ’20 वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया. केवल मैंने ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ ने नेता नहीं, अपना पिता खोया है. माननीय अजीत जोगी जी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़ कर, ईश्वर के पास चले गए. गांव-गरीब का सहारा,छत्तीसगढ़ का दुलारा, हमसे बहुत दूर चला गया.’ अमित जोगी ने अपने ट्वीट के साथ हॉस्पिटल की दो तस्वीरें भी शेयर की हैं. इसमें वह अपने पिता के पार्थिव शरीर के पैर पकड़कर रोते दिख रहे हैं.

पहले भी किया इमोशनल ट्वीट
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी लगभग महीनेभर से अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की राय पर अजीत जोगी को कोमा से बाहर लाने के लिए कई जतन किए गए. इस दौरान भी उनके बेटे अमित जोगी ने सोशल मीडिया के जरिए राज्य के लोगों से अपने पिता के लिए दुआ मांगने की अपील की थी. अमित जोगी ने पिता के अस्पताल में भर्ती होने के तुरंत बाद ट्वीट करते हुए उनकी नाजुक हालत के बारे में लोगों को बताया था. साथ ही कहा था कि पापा को आपके दुआओं की सख्त जरूरत है. अजित जोगी के कोमा में जाने के बाद भी अमित लगातार उनके बारे में लोगों को अपडेट करते रहते थे. बीती 18 मई को ही उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा था, ‘पापा, उठो न पापा, आंखें खोलो! कुछ तो बोलो पापा!’ 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 29, 2020, 5:11 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here