e-एजेंडा: गडकरी ने बताया- क्या है इकोनॉमी को लेकर उनका 50 लाख करोड़ का आइडिया – E agenda aajtak 1year modi govt 2 0 nitin gadkari vikas ka agnipath corona

  • वरिष्ठ मंत्री ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
  • नितिन गडकरी ने e-एजेंडा आजतक में की शिरकत

कोरोना वायरस की महामारी के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे कर लिए हैं. मोदी सरकार के एक साल पूरे होने पर मोदी कैबिनेट के मंत्रियों ने e-एजेंडा आजतक में अपनी उपलब्धियां गिनाईं. केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और MSME मंत्री नितिन गडकरी ने e-एजेंडा आजतक के ‘विकास का अग्निपथ’ नामक सत्र में शिरकत की.

मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री गडकरी ने अपने मंत्रालय की उपलब्धियां बताईं और मोदी सरकार से जुड़े सवालों के बेबाकी से जवाब भी दिए. मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि संकट को अवसर में बदलना ही नेतृत्व की परीक्षा होती है. 20 लाख करोड़ रुपये राज्यों के भी खर्च करने संबंधी अपने बयान पर नितिन गडकरी ने कहा कि यह 50 लाख करोड़ का पैकेज है. उन्होंने इसका गणित भी समझाया.

गडकरी ने कहा कि 20 लाख करोड़ केंद्र और राज्य सरकार के बजट से इकोनॉमी में आएंगे. 10 लाख करोड़ पब्लिक -प्राइवेट सेक्टर से आएंगे. इसके अलावा हम विदेशी निवेश से लाने की कोशिश करेंगे. यह निवेश शेयर मार्केट से भी आएगा इससे परचेजिंग पावर बढ़ेगी. इससे हमारा ग्रोथ रेट बढ़ेगा और रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे.

e-एजेंडा की लाइव कवरेज देखें यहां

गडकरी ने लिक्विडिटी बढ़ाने संबंधी सवाल पर कहा कि 35 करोड़ गरीब लोगों के जनधन एकाउंट में पैसे भेजे हैं. उन्होंने कहा कि पैसा मार्केट में आना चाहिए. इससे ही इकोनॉमी बढ़ती है. पैसा चाहे सरकार से आए, एफडीआई से आए, प्राइवेट निवेश से आए, पैसा सिस्टम में आना चाहिए.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here