……वरना वो कुल्हाड़ी से काट देता दो मासूम बहनों का गला, ऐसे बची जान, psycho killer abducted tried to murder two sisters brother saved their life crime news | dhamtari – News in Hindi

......वरना वो कुल्हाड़ी से काट देता दो मासूम बहनों का गला, ऐसे बची जान

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. (सांकेतिक चित्र)

धमतरी की एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि गांव वालों की सतर्कता से एक निर्मम हत्याकांड टल गई. अब आरोपी गैंदलाल को कानून उसके किए की सजा देगा.

धमतरी. धमतरी (Dhamtari) के तरसीवा गांव में एक बड़ी वारदात होते-होते रह गई. दो मासूम बच्चियों की हत्या टल गई. दरअसल, अर्जुनी थाना क्षेत्र के तरसीवां गांव में रहने वाला गैंदलाल साहू अपने सगे भाई की हत्या के मामले में जेल काट चुका है. उसने अपने पड़ोस में रहने वाली दो बच्चियों को अगुवा कर लिया. बच्चियां सगी बहने थी और उनकी उम्र तकरीबन डेढ़ साल और चार साल की होगी. गैंदलाल दोनों बच्चियों को हत्या (Murder) के इरादे से अपने घर में ले गया और कुल्हाड़ी से वार करने ही वाला था तभी गैदलाल के एक भाई ने उसे देख लिया. उसने बड़े ही समझ और सावधानी से गैंदलाल को बातों में उलझाया और बच्चियों को सकुशल वहां से निकाल लिया. बाद में उसने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी.

बदला लेने करना चाहता था हत्या

मामले में जब पुलिस ने शुरुआती पूछताछ की तो पता चला कि गैंदलाल शुरू से ही सामान्य स्वभाव का नहीं था. उसने अपने भाई की हत्या कर दी थी जिसमें उसे सजा भी हुई. उस समय इसी पड़ोसी परिवार ने गैंदलाल के खिलाफ पुलिस को बयान दिया था. तभी से वो इस परिवार से रंजिश रखता था और बदला लेना चाहता था. जेल से लौटने के बाद भी वो सुधरा नहीं. आए दिन अपने ही बच्चों से मारपीट किया करता था जिसे उसके पड़ोस में रहने वाली महिला देखती थी और अक्सर गैंदलाल को टोक दिया करती थी. ये बात गैंदलाला को नागवार गुजरती थी. इस बात का बदला लेने के लिए गैंदलाल ने उस महिला के बच्चों की हत्या का इरादा बना लिया था और मौका पाते ही बच्चियों को अगवा कर लिया.
अब सलाखों के पीछे आरोपीफिलहाल पुलिस ने गैंदलाल को गिरफ्तार कर लिया है. अगर गैंदलाल के दूसरे भाई ने समय पर सबकुछ देखा न होता और बच्चियों को बचाया न होता तो आज एक बड़ी वारदात हो चुकी होती. धमतरी की एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि गांव वालों की सतर्कता से एक निर्मम हत्याकांड टल गई. अब आरोपी गैंदलाल को कानून उसके किए की सजा देगा.

ये भी पढ़ें: 

नारायणपुर कैंप में CAF के जवान ने साथियों पर चलाई गोली, दो की मौत 

आंखें नम कर गए अजीत जोगी, पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज होगी अंतिम विदाई 

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए धमतरी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 30, 2020, 11:29 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here